बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संदीप कुमार तिवारी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 24, 2021 7:51 अपराह्न
पौड़ी : उत्तरखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल संदीप कुमार तिवारी द्वारा मंगलवार को जिला कारागार पौडी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी जेल अधीक्षक, जिला कारागार डीपी सिन्हा उपस्थित रहे।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल संदीप कुमार तिवारी ने मंगलवार को जिला कारागार पौडी का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी जेल अधीक्षक, डी०पी० सिन्हा जिला द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त तिथि को जिला कारागार पौड़ी में (134 विचाराधीन बन्दी एवं 59 सिद्धदोष बन्दी ) कुल-193 बन्दी निरूद्ध हैं। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बन्दियों को निर्धारित मैन्यू के अनुसार प्रातः दोपहर एवं सांय को भोजन उपलब्ध कराया जाता है। भोजन पकाने के लिये अलग स्थान नियत है, जिसमें साफ-सफाई की दशा सही है। जिला कारागार में पीने के पानी के लिये मुख्य पानी के टैंक पर फिल्टर लगा है, जिससे पूरे कारागार में पानी की सप्लाई होती है। उन्होंने जानकारी दी कि जिला कारागार में निरूद्ध बन्दी एवं जिला कारागार का स्टाफ पीने के लिये इसी पानी का इस्तेमाल करते हैं। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी संदीप कुमार तिवारी द्वारा प्रत्येक बैरक का निरीक्षण किया गया, जिनमें साफ-सफाई सही थी।
जेलर डी०पी० सिन्हा द्वारा जानकारी दी गयी कि बैरक में निरूद्ध बन्दी बैरक की साफ-सफाई स्वंय करते है। बैरक के अन्दर बने रात्रि कालीन शौचालय एवं बैरक के बाहर बने शौचालय जिनका प्रयोग बन्दी दिन में करते हैं की साफ-सफाई जिला कारागार में नियुक्त सफाई कर्मचारी के द्वारा की जाती है। उक्त शौचालयों में भी साफ-सफाई उचित थी। विजिट के दौरान जेलर द्वारा जानकारी दी गयी कि मुख्य चिकित्साधिकारी पौड़ी गढ़वाल के आदेशानुसार जिला कारागार पौड़ी में 01 फार्मासिस्ट की पूरे समय के लिये तैनाती की गयी है तथा 02 चिकित्सक रोटेशन बेसिस पर नियुक्त किये गये हैं। जिला कारागार में औषधालय की व्यवस्था है। निरीक्षण के दौरान जेलर द्वारा जानकारी दी गयी कि जिला कारागार पौड़ी में प्रत्येक बन्दी के साथ सप्ताह में अधिकतम दो बार मुलाकात की व्यवस्था है। मुलाकात का समय अधिकतम 30 मिनट है जिस दौरान बन्दियों के परिवार जन मुलाकात के समय जेल अधीक्षक की अनुमति से पैक खाद्यय-पदार्थ बन्दियों को दे सकते हैं।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड को कई सड़क परियोजनाओं की सौगात, सीएम धामी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: आज और कल भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट,  24×7 अलर्ट रहने के निर्देश 
  • अंकिता ध्यानी ने रचा इतिहास, स्वर्ण जीतकर एशियन गेम्स 2026 का टिकट किया पक्का
  • उत्तराखण्ड फिल्म नीति 2024 का लाभ शुरू, FTII से पढ़े तीन युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
  • उत्तराखण्ड के सड़क नेटवर्क को मिलेगी नई रफ्तार, केंद्र ने कई अहम प्रस्तावों को दी मंजूरी
  • हरिद्वार के कलियर में कॉस्मेटिक की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार, STF की बड़ी कार्रवाई, जनरल स्टोर संचालक गिरफ्तार
  • यात्रा मार्गों के संवेदनशील स्थलों पर हों स्थायी सुरक्षा कार्य : आयुक्त
  • आपदा मॉक ड्रिल को लेकर तैयारियां तेज, डीएम ने परखी विभागों की तैयारी
  • केतन हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • उत्तराखंड को 7 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.