posted on : अप्रैल 10, 2022 3:46 अपराह्न
पौड़ी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवंत चौहान द्वारा जनपद के समस्त पुलिस कार्मिकों को मानवता वादी भरे कार्यो को करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसके क्रम में दिनांक 09 अप्रैल 2022 को बालक अमित (उम्र 15) वर्ष पुत्र मकान लाल, निवासी-ग्राम ढूंगमंधार, पो0ओ0- देवताधार, तहसील घनसाली, टिहरी गढवाल जो नौवीं कक्षा में पढ़ता है जिसको पौड़ी चुंगी श्रीनगर क्षेत्र में घूमता पाया गया। जिसे सुरक्षा की दृष्टि से चीता मोबाइल कर्मचारियों द्वारा कोतवाली श्रीनगर लाया गया जिसको आगंतुक कक्ष में बैठाकर हस्वख्वाहिश खाना खिलवाकर बालक से जानकारी प्राप्त की गयी।
तत्पश्चात बालक ने बताया कि वह अपने ताऊ जी गोविंदलाल के साथ गाँव से रिश्तेदारी में आया था। जो श्रीनगर में ताऊ जी से बिछड़ गया। उसके पिता चल नही सकते है जो घर गरीब परिवार से है। बालक की जानकारी अनुसार अथक प्रयास के बाद परिजनों से संपर्क किया गया। उक्त बालक अमित को आज 10 अप्रैल 2022 को उसके दादा (रिश्तेदारी में) बुद्धिलाल पुत्र जेठूलाल, निवासी-ग्राम ढूंगमंधार, पो0ओ0- देवताधार, तहसील-घनसाली, टिहरी गढवाल को सकुशल सुपुर्द किया गया । बालक के परिजनों द्वारा पौड़ी पुलिस कर्मियों की ईमानदारी की प्रशंसा करते हुए उत्तराखण्ड पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया गया।




