posted on : फ़रवरी 14, 2022 12:26 अपराह्न
पौड़ी : विधानसभा चुनाव 2022 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद मुख्यालय से सभी पोलिंग पार्टियां अपने अपने मतदेय स्थलों के लिए 12 व 13 फरवरी 2022 रवाना हो गयी थी। जहां जनपद के विषम भौगोलिक परिस्थिति वाले दूरस्थ के मतदेय स्थलों की टीमों को 12 फरवरी को रवाना कर दिया गया था वहीं पोलिंग पार्टी पुलिस टीम द्वारा कई किलोमीटर पैदल चलते हुए हाल के समय में जनपद में हुई भारी बर्फवारी के कारण बर्फीले एवं दुर्गम रास्तों से होकर मतदान स्थल पर 13 फरवरी 2022 पहुँच चुके हैं। इस विषम परिस्थिति में भी पौड़ी गढ़वाल पुलिस के जवान विश्व के सबसे बडे लोकतन्त्र के पर्व पर सकारात्मक ऊर्जा के साथ अपने-अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं।



