बुधवार, सितम्बर 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

लोकसभा में गढ़वाल सांसद ने उठाया पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्रों में ध्वस्त इंटरनेट सेवा का मुद्दा

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 21, 2020 7:19 अपराह्न

पौड़ी। पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्रों में ध्वस्त इंटरनेट सेवा का मुद्दा लोकसभा में गूंजा। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने जनपद चमोली व पौड़ी में बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा की बदहाली का मुद्दा उठाया। उन्होंने केंद्रीय दूरसंचार मंत्री से क्षेत्र में इंटरनेट सेवा दुरुस्त किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्रों इंटरनेट सेवा खराब होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।

सोमवार को गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने लोकसभा में बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा के खराब होने का मुद्दा उठाया। संसद में गढ़वाल सांसद रावत ने कहा कि गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा पूर्ण रुप से असंतोषजनक व खराब है। क्षेत्रीय जनता दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों से बैंक, पोस्ट ऑफिस व विकास खंड मुख्यालयों में आते हैं, लेकिन उन्हें नेट नहीं है कहकर भगा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जनपद चमोली के थराली, देवाल, नारायणबगड़ में पोस्ट ऑफिस बंद पड़े हैं। सांसद ने कहा कि चमोली जिले के ग्राम कफोली, रुईसांण, घेस, कनोल, सुतोल, गैरी, कांडाई, भेरणी आदि स्थलों पर आज तक दूरसंचार की कोई व्यवस्था नहीं है। रावत ने कहा कि जनपद पौड़ी के रिखणीखाल, धुमाकोट, जयहरीखाल, पोखड़ा, बीरोंखाल, थलीसैण, खिर्सू सहित पूरे क्षेत्र में दूरसंचार व्यवस्था खस्ताहाल पड़ी है। उन्होंने केंद्र सरकार व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री से क्षेत्र में इंटरनेट सेवा दुरुस्त किए जाने की मांग की है।

जनपद चमोली व पौड़ी के कुछ क्षेत्रों में दूरसंचार को लेकर समस्याएं हैं। लेकिन लगातार सेवा को दुरुस्त किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। दो-तीन दिनों में पूरे क्षेत्र में दूरसंचार सेवा सुचारु कर ली जाएगी।

विजयपाल, महाप्रबंधक बीएसएनएल श्रीनगर।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 36 दिन से अटकी 60 शिकायतों पर डीएम सख्त
  • 27 फरियाद, डीएम का सीधा आदेश, शिकायतों का हो त्वरित निस्तारण
  • देहरादून : हिमालय दिवस पर पर्यावरण सरंक्षण का संकल्प
  • चौंदकोट गढ़ी के विकास को लेकर वेलफेयर सोसाइटी की बैठक, अहम प्रस्ताव पारित, तीलू रौतेली की जयंती भव्य रूप से मनाने का निर्णय
  • पौड़ी में राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ
  • 10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
  • रवांल्टी भाषा में अनूदित पुस्तक ‘बडऽ घरऽ कि निनैई’ का लोकार्पण, प्रेमचंद की कहानियों को लोकभाषा का यशवंत पंवार ने किया अनुवाद 
  • दिल्ली सत्य निकेतन में पांच मंजिला पीजी इमारत ढही, छह की मौत; सीसीटीवी वीडियो आया सामने
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय बायोटेक्नोलॉजी और लाइफ साइंसेज में एआई के अनुप्रयोग पर सेमिनार
  • उत्तरकाशी : जनभागीदारी से ग्राम सभा झाला में लिए गए दो ऐतिहासिक निर्णय, प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने और पंचपुरा वीर सिंह भवन के संरक्षण का लिया संकल्प
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.