बुधवार, सितम्बर 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चौंदकोट गढ़ी के विकास को लेकर वेलफेयर सोसाइटी की बैठक, अहम प्रस्ताव पारित, तीलू रौतेली की जयंती भव्य रूप से मनाने का निर्णय

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 9, 2026 4:31 अपराह्न

पौड़ी। चौंदकोट वेलफेयर सोसाइटीज की महत्वपूर्ण बैठक रिग रोड स्थित एक होटल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष उम्मेद सिंह गुसाईं ने की, जबकि संचालन महासचिव कविन्द्र ईष्टवाल ने किया। बैठक में चौंदकोट गढ़ी के संरक्षण, विकास और पर्यटन की दृष्टि से इसे विकसित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की शुरुआत करते हुए महासचिव कविन्द्र ईष्टवाल ने बताया कि चौंदकोट वेलफेयर सोसाइटीज की ओर से इस वर्ष 15 अगस्त को चौंदकोट गढ़ी में स्वतंत्रता दिवस एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि चौंदकोट गढ़ी में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन इन संभावनाओं को धरातल पर उतारने के लिए योजनाबद्ध विकास की आवश्यकता है।

IMG 20260907 WA0002

बैठक में कर्नल प्रवीन नैथानी ने चौंदकोट वेलफेयर सोसाइटी के गठन और उसके उद्देश्यों पर चर्चा करने की बात कही। इस पर महासचिव कविन्द्र ईष्टवाल ने कहा कि सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य चौंदकोट की पहचान और गौरव को संरक्षित करना है। उन्होंने कहा कि अतीत के चौंदकोट और वर्तमान चौंदकोट में काफी अंतर आया है। चौंदकोट की धरती ने अनेक प्रतिभाओं और विभूतियों को जन्म दिया है, लेकिन आज क्षेत्र अपनी खोई हुई पहचान को पुनः स्थापित करने के लिए प्रयासरत है।

जयदीप रावत ने चौंदकोट क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को रेखांकित करते हुए वीरांगना तीलू रौतेली और चौंदकोट गढ़ी को पर्यटन मानचित्र पर प्रमुखता से विकसित करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले तक अधिकांश लोगों को चौंदकोट गढ़ी के बारे में जानकारी तक नहीं थी। सोसाइटी द्वारा 15 अगस्त को गढ़ी में आयोजित कार्यक्रम के बाद स्थानीय नागरिकों में भी इसके संरक्षण और पर्यटन विकास को लेकर उत्साह देखने को मिला।

बैठक में सुझाव दिया गया कि चौंदकोट गढ़ी में पर्यटन विभाग के माध्यम से पर्यटन आवास गृह के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर पर्यटन मंत्री एवं सचिव पर्यटन को भेजा जाए। साथ ही गढ़ी की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए उसकी चारदीवारी का निर्माण भी आवश्यक बताया गया।

बैठक में यह भी बताया गया कि चौंदकोट गढ़ी तक जाने वाले पैदल मार्ग का रखरखाव जिला पंचायत के अंतर्गत आता है। ऐसे में मार्ग के सुधार एवं रखरखाव के लिए जिला पंचायत पौड़ी को प्रस्ताव भेजने पर सहमति बनी।

चौंदकोट क्षेत्र के इतिहास और गौरव को संरक्षित करने के लिए चौंदकोट स्मारक के निर्माण का सुझाव भी बैठक में रखा गया। इसके लिए चौवट्टाखाल तहसील के समीप उपलब्ध भूमि को उपयुक्त बताया गया। इस संबंध में जिलाधिकारी पौड़ी से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई करने पर भी चर्चा हुई।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि चौंदकोट के समग्र विकास के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है। क्षेत्र के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए सभी को एकजुट होकर ठोस प्रयास करने होंगे।

  • चौंदकोट गढ़ी के विकास के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर ठोस परियोजना एवं सामूहिक प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
  • चौंदकोट गढ़ी की चारदीवारी तथा पर्यटन आवास गृह के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
  • चौंदकोट गढ़ी में ऐतिहासिक शिलालेख स्थापित किया जाएगा।
  • गढ़ी परिसर में पर्यटकों एवं आगंतुकों की सुविधा के लिए टीन शेड का निर्माण कराया जाएगा।

आगामी वर्ष से चौंदकोट वेलफेयर सोसाइटी द्वारा वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती 8 अगस्त को चौंदकोट गढ़ी में भव्य रूप से मनाई जाएगी।

बैठक में मयूरध्वज नैथानी, सतीश चंद्र नवानी, नरेंद्र सिंह रावत, डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत, साहूकार सिंह रावत, धनराज सिंह नेगी, बीके धस्माना, प्रीतम सिंह रमोला, कल्पना रमोला, दुर्गा रावत, गीतांबर सिंह रमोला, नवीन नैथानी सहित अन्य सदस्यों ने अपने विचार रखे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना से बिडोली में बढ़ा मत्स्य पालन, ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार का अवसर
  • फ्लाईओवर के नीचे खेल का मैदान, हरिद्वार में निखर रही खेल प्रतिभाएं
  • केदारनाथ हेली सेवा के दूसरे चरण की बुकिंग शुरू, पहले दिन 55 फीसदी टिकट बुक
  • उत्तराखंड : माउंट किलिमंजारो फतह करने वाले नन्हे पर्वतारोहियों से मिले सीएम धामी
  • 24 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी ‘बंडखोर’, छह महिलाओं के संघर्ष की कहानी
  • पौड़ी गढ़वाल : मान्यता प्राप्त स्कूल की आड़ में बिना मान्यता चल रही अकादमी में पढ़ते मिले छात्र
  • उत्तराखंड : मेला मंच की रेलिंग से लटके मिले छात्र और छात्रा के शव, हत्या या आत्महत्या?
  • किलिमंजारो फतह करने वाले नन्हे पर्वतारोहियों से मिले सीएम धामी
  • गजेंद्र सिंह रावत बने जिला सहकारी बैंक के निर्विरोध अध्यक्ष
  • ज्ञान गंगा सम्मान समारोह में शिक्षकों का सम्मान, मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.