कोटद्वार बेस चिकित्सालय में डॉक्टर-स्वास्थ्य कर्मियों में कोरोना संक्रमण का सिलसिला जारी
मंगलवार को भी एक चिकित्सक पॉजेटिव
कोटद्वार । शहर में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। स्थिति यह है कि बेस अस्पताल भी बीमार पड़ने लगा हैं। राजकीय बेस चिकित्सालय स्टाफ में लगातार चार दिनो से कोई ना कोई पॉजेटिव आ ही रहा है । पहले दिन दो नर्स, दूसरे दिन एक महिला डॉक्टर, एक आया व एक सफाई कर्मचारी, तीसरे दिन धुलाई का ठेकेदार व आज (मंगलवार ) को एक चिकित्सक में कोरोना की पुष्टि हुई है ।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक वागेश काला ने बताया कि रेपिट टेस्ट में अस्पताल के एक डॉक्टर में कोरोना के लक्षण मिले हैं । जांच के बाद कोरोना पॉजिटिव पाया गया है । यहां कोरोना के मरीजों को इलाज काफी समय से किया जा रहा है । फिलहाल चिकित्सक को क्वारंटाइन में भेज दिया गया है । उन्होंने बताया कि डॉक्टर के सम्पर्क में आये लोगों को चिन्हित किया जा रहा है ।




Discussion about this post