पौड़ी : जनपद मुख्यालय में 09 नवम्बर 2020 को 21वें राज्य स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर आज प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने अपर जिलाधिकारी डॉ. एस.के. बरनवाल सहित संबंधित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल रामलीला मैदान पौड़ी का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपादन एवं समुचित व्यवस्था को चाक चौबंद बनाये रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार कार्यक्रम करवाना सुनिश्चित करें। दिनांक 07 नवम्बर से 11 नवम्बर 2020 तक साय 6:00 बजे से 11:00 बजे, समस्त सरकारी भवनों/इमारतों को प्रकाशमान करना किये जायेंगे। दिनांक 09 नवम्बर को 09:55 बजे रामलीला मैदान में प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा ध्वजा रोहण किया जायेगा। तत्पश्चात 10:10 बजे विभागीय स्टालों का निरीक्षण करेंगे। 10:30 बजे विकास पुस्तिका का विमोचजन किया जायेगा। 10:45 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसके बाद 11:15 बजे विशिष्ट अतिथियों का (विधायक गण) का संबोधन होगा। 11:30 बजे स्मार्ट राशन कार्ड का वितरण किया जायेगा। तत्पश्चात 11:45 बजे मुख्य अतिथि (प्रभारी मंत्री) का संबोधन होगा, तथा 12:00 बजे धन्यवाद ज्ञापन कर समारोह का समापन होगा।





Discussion about this post