पौड़ी : जनपद में कोरोना वायरस कोविड-19 के सक्रमण से रोकथाम एवं बचाव हेतु जिला प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए सक्रियता से कार्य में जुटी है। लाॅक डाउन को लेकर जनपद में जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिह गर्ब्याल द्वारा जारी अधिसूचना का अनुपालन संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन द्वारा गम्भीरता से संपादित किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम से आज 05 अगस्त 2020 को समय अपराह्न 01ः00 बजे की रिर्पोट के अनुसार जनपद में आइसोलेशन व रेण्डम रूप से 11883 सैम्पल जांच हेतु भेजे गये, जिनमें से 9713 नेगेटिव, 1931 लम्बित तथा 239 एक्टिव थे। एक्टिव केस 239 में से 190 ठीक हुए, 04 की मृत्यु हुई, जबकि 45 एक्टिव है।
जनपद में वर्तमान समय में 50 रोगी आइसोलेशन में भर्ती है, जिनमें 03 बेस हाॅस्पिटल श्रीनगर, 47 बेस हाॅस्पिटल कोटद्वार में है। कोविड केयर सेंटर के अन्तर्गत 59 लोग हैं, जिनमें 13 नर्सिंग काॅलेज डोबश्रीकोट, 10 परमार्थ निकेतन स्वार्गाश्रम ट्रस्ट, 36 सीसीसी कोड़िया कैम्प में है। जनपद में 10 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है, जिनमें 09 जी.एम.वी.एन. पौड़ी तथा 01 होटल रिलेक्स कोटद्वार में क्वारंटाइन पर है।
आइसोलेशन से भर्ती 386 कोरोना संदिग्ध लोगों का सैम्पल जांच हेतु भेजा गया, जिनमें से 318 के निगेटिव, 13 के लंबित तथा 55 की पाॅजिटिव रिपोर्ट आया। वहीं क्वारंटाइन आदि अन्य स्थलों में बाहर से आये 11209 लोगों का रेण्डम रूप से ली गई सैम्पल जांच हेतु भेजा गया, जिनमें से 9115 के निगेटिव, 1918 के लंबित तथा 167 पाॅजिटिव (जिसमें 02 संक्रमित जनपद टिहरी जनपद के) रिपोर्ट आया। जनपद में 2160 लोगों को विभिन्न क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर होम क्वारंटाइन में रखा गया है।
जिला प्रशासन/स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों द्वारा क्वारंटाइन पर निवासरत लोगों को उचित समयावधि तक क्वारंटाइन पर रहने की आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही नियत समय पर खाॅसी, जुखाम, बुखार, कफ, साॅस की तकलीफ आदि रोग की लक्षण होने पर करीब के स्वास्थ्य केन्द्र अथवा आपदा कन्ट्रोल रूम दूरभाष नम्बर 01368-221840, तथा वार रूम कोविड 19 दूरभाष नम्बर 01368-222213, पर सूचित करने की निर्देश दी गई। जबकि ग्राम प्रधान एवं ग्राम विकास अधिकारियों को भी क्वारंटाइन में रहने वाले लोगों स्वास्थ्य खराब होने पर तत्काल सूचना देने को निर्देशित की गई है।




Discussion about this post