गुरूवार, नवम्बर 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : वन्यजीवों से पशुधन क्षति के 588 मामलों में 1.96 करोड़ का मुआवजा वितरित

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 26, 2026 11:44 अपराह्न
पौड़ी : वन्यजीवों से पशुधन की क्षति होने पर प्रभावित पशुपालकों को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए वन विभाग द्वारा मुआवजा वितरण की प्रक्रिया को प्राथमिकता से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद में पिछले दस दिनों के दौरान पशुक्षति के 588 मामलों में प्रभावित पशुपालकों को कुल 1 करोड़ 96 लाख 5 हजार रुपये की धनराशि मुआवजे के रूप में वितरित की गई है। इससे प्रभावित परिवारों को आर्थिक राहत मिली है।
 
प्रभावित पशुपालकों को राहत उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने भी विशेष संवेदनशीलता दिखाई है। जनता दर्शन कार्यक्रम में वर्ष 2024 के एक लंबित प्रकरण का संज्ञान लेते हुए उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) को संबंधित पशुपालक को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराते हुए अन्य लंबित मामलों में भी सूची बनाते हुए तत्काल मुआवजा वितरण के निर्देश दिए गए थे। जिलाधिकारी ने कहा कि वन्यजीवों से पशुधन की क्षति होने पर प्रभावित परिवारों को समयबद्ध आर्थिक सहायता मिलना सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में एहतियाती उपायों को प्रभावी बनाने और वन विभाग को नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
 
प्रभागीय वनाधिकारी महातिम यादव ने कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने और प्रभावित पशुपालकों को समय पर राहत देने के लिए विभाग निरंतर प्रयासरत है। संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त, निगरानी, झाड़ी कटान, सोलर एवं फॉक्स लाइट लगाने तथा ग्रामीणों को जागरूक करने जैसे एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं, पशुधन क्षति के मामलों में जांच एवं आकलन के बाद पात्र पशुपालकों को नियमानुसार मुआवजा दिया जा रहा है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोटी रोड पर मौत बनकर दौड़ी बोलेरो, खाई में गिरने से मासूम समेत दो की मौत, पांच घायल
  • पौड़ी गढ़वाल : वन्यजीवों से पशुधन क्षति के 588 मामलों में 1.96 करोड़ का मुआवजा वितरित
  • विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा ने जारी किया धामी सरकार का पांच साल का रिपोर्ट कार्ड
  • कालसी-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, टोंस नदी में गिरा वाहन, दो वर्षीय मासूम समेत दो की मौत 
  • उत्तराखण्ड में 18 IPS और 12 IAS अधिकारियों के तबादले
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के सख्त निर्देश, शीतलहर में कोई भी निराश्रित खुले में रात न बिताए, रैन बसेरों में पुख्ता हों इंतजाम
  • सहकारी समितियां किसानों की आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार – ऋतु खण्डूडी भूषण
  • धारा-27 के तहत तबादलों के लिए उमड़े शिक्षक, तीन हजार से अधिक आवेदन पहुंचे
  • उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा 2027 फरवरी के दूसरे सप्ताह से होंगी शुरू
  • अल्पसंख्यक समुदाय के उत्थान एवं प्रदेश में सौहार्दपूर्ण वातावरण को सुदृढ़ करने के लिए मिलकर करेंगे कार्य – गगनदीप सिंह बेदी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.