मंगलवार, अप्रैल 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आंगनवाड़ी व स्कूलों में पानी, शौचालय व क्रीड़ा मैदान ठीक करवाने के साथ ही पढ़ाई की गुणवत्ता भी बढ़ाना करें सुनिश्चित – उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 6, 2020 4:48 अपराह्न

पौड़ी : प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गुरूवार को देर सांय विकास भवन सभागार पौड़ी में श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विद्यालयों के निर्माण एवं अन्य कार्यो के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होंने अपने विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत एक बड़ी पहल का शुभारम्भ करते हुए सभी प्राइमरी पाठशालाओं को माॅडल के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू कर दी है। जिस हेतु उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। विद्यालय के मरम्मत कार्यों से लेकर परिसरों की कायाकल्प सहित पाठशाला की दीवारों में शिक्षा अधिगम को सुगम बनाने हेतु 3डी स्तर की चित्रकारी करने के भी निर्देश दिये। जिस हेतु प्रथम चरण में तीनों ब्लाॅक के 32 विद्यालय का चिन्ह्ति कर कार्य शुभारम्भ करने के दिशा-निर्देश दिये। साथ ही विद्यालयों में बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय बनाने तथा पेयजल लाइन कनेक्शन मुहैया कराने के लिए संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि क्षेत्र के सभी विद्यालयों में फर्नीचर उपलब्ध कराया गया है। विद्यालयों को माॅडल के रूप में विकसित करने हेतु उन्होंने प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई को माॅनिटरिंग कमेटी गठित करने के निर्देश दिये। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक स्कूल में पानी की सुविधा देने तथा जीर्ण-शीर्ण स्कूलों की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। कहा कि आंगनवाड़ी व स्कूलों में पानी, शौचालय व क्रीड़ा मैदान ठीक करवाने के साथ ही पढ़ाई की गुणवत्ता भी बढ़ाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि श्रीनगर विधान सभा में 94 प्रतिशत साक्षरता है, जिसे 100 प्रतिशत करने को टास्कफोर्स कमेटी बनाई जा रही है। उन्होंने उत्कृष्ठ कार्य करने वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं संबंधित अधिकारियों को पुरस्कृत करने की भी बात कही।

बैठक में जिलाध्यक्ष भाजपा संपत सिंह रावत, डीसीबी अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह, उप जिलाधिकारी सदर एस.एस. राणा, सीओ सदर वन्दना वर्मा, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य शिक्षा अधिकारी एम.एस. रावत, जिला शिक्षा अधिकारी(माध्यमिक) के.एस.रावत, स्वजल प्रबन्धक दीपक रावत, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संजय शर्मा, डीपीआरओ एम.एम.खान, खण्ड शिक्षा अधिकारी खिर्सू के.एल.भारती, थलीसैंण मिराज अहमद सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • माँ पीताम्बरा बगलामुखी की छांव में शक्ति का उत्सव, माजरी माफी से बनखंडी तक गूंजा जयकारा, भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • एसपी निहारिका तोमर ने केदारनाथ यात्रा मार्ग का पैदल निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा, यात्रियों से सीधा संवाद कर लिया फीडबैक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • पहाड़ी क्षेत्रों में मलेरिया लगभग समाप्त, तराई के सीमित क्षेत्रों पर है फोकस – सचिव स्वास्थ्य सचिन कुर्वे
  • पोषण निगरानी ऐप : कुपोषण के समाधान के लिए डेटा का उपयोग
  • चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 2.38 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
  • पिता की डांट से घर छोड़ा किशोर, ज्योतिर्मठ पुलिस की सतर्कता से परिजनों से मिला
  • यूनेस्को धरोहर ‘रम्माण’ मेले में उमड़ा जनसैलाब, सलूड-डूंगरा गांव बना सांस्कृतिक केंद्र
  • सेलंग में पारंपरिक ‘रम्माण’ मेले की धूम, संस्कृति और आस्था का संगम
  • यूनेस्को धरोहर ‘रम्माण’ के रंग में रंगा सलूड-डुंग्रा गांव
  • तमक नाले में झील को लेकर स्थिति स्पष्ट, कोई खतरा नही – डीएम गौरव कुमार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.