सोमवार, सितम्बर 15, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th सितम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण-दैनिक सूचना, मेडिकल हेल्थ बुलेटिन 01 मई 2020

शेयर करें !
posted on : मई 1, 2020 5:15 अपराह्न

पौड़ी : जनपद में कोरोना वायरस कोविड-19 के सक्रमण से रोकथाम एवं बचाव हेतु जिला प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए सक्रियता से कार्य में जुटी है। लाॅक डाउन को लेकर जनपद में जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिह गर्ब्याल द्वारा जारी अधिसूचना का अनुपालन संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन द्वारा गम्भीरता से संपादित किया जा रहा है। जनपद के समस्त क्षेत्रों में जनपद वासियों ने अपने बाजार/ क्षेत्रान्तर्गत दुकानों से सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए, आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी की। संबंधित कार्मिकों द्वारा ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र में सफाई कार्य एवं मास्क वितरण किया गया। जबकि ग्रामीण क्षेत्र परिसर में दीवारों पर कोरोना वायरस (कोविड 19) के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के बारे में जन जागरूकता हेतु पेटिंग किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद में वर्तमान समय में 06 संदिग्ध रोगी आइसोलेशन में भर्ती है। जिनमें से 05 जिला अस्पताल पौड़ी एवं एक बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती है। जनपद से अब तक 95 कोरोना संदिग्ध लोगों का सैम्पल जांच हेतु भेजा गया। जिनमें से 94 लोगों के निगेटिव तथा एक पाॅजिटिव रिपोर्ट आया था। जबकि जनपद में 26 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है। जिनमें 05 गढ़वाल मण्डल विकास निगम पौडी, 06 लोग स्वर्गाश्रम ट्रस्ट ऋषिकेश तथा 15 लोगों को गढ़वाल मण्डल विकास निगम कौडिया कैम्प कोटद्वार में क्वारंटाइन पर है। जनपद में 126 लोगों को विभिन्न क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर होम क्वारंटाइन में रखा गया है।

वहीं जनपद में 01 मई 2020 तक प्रदेश के बाहर से जनपद के 1049 ग्राम पंचायतों में 130124 स्थानीय लोग स्क्रीनिंग कर, अपने गांव/घरों में पहुंच गये है, जिन्हे जिला प्रशासन/स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों द्वारा उचित समयावधि तक क्वारंटाइन पर रहने की आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही नियत समय पर खाॅसी, जुखाम, बुखार, कफ, साॅस की तकलीफ आदि रोग की लक्षण होने पर करीब के स्वास्थ्य केन्द्र अथवा आपदा कन्ट्रोल रूम दूरभाष नम्बर 01368-221840, तथा वार रूम कोविड 19 दूरभाष नम्बर 01368-222213, पर सूचित करने की निर्देश दी गई। जबकि ग्राम प्रधान एवं ग्राम विकास अधिकारियों को भी क्वारंटाइन में रहने वाले लोगों स्वास्थ्य खराब होने पर तत्काल सूचना देने को निर्देशित की गई है।

जिला पूर्ति अधिकारी के. एस. कोहली ने बताया कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में राशन उपलब्ध है। जनपद के समस्त गोदामों/पम्प में दिनांक 01 मई 2020 को उपलब्धता/अवशेष गेंहू 6466.74 कुन्टल, चावल 11647.15 कुन्टल, चीनी 32.63 कुन्टल, चना दाल 533.42 कुन्टल तथा मसूर दाल 396.93 कुन्टल उपलब्ध है। जबकि ईधन की उपलब्धता पेट्रोल दैनिक अवशेष 154514 लीटर है। डीजल दैनिक अवशेष 150288 लीटर है। वहीं घरेलू गैस दैनिक अवशेष 6527 सिलेण्डर है।

जनपद में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत लाभार्थी को 12736. 900 कुन्टल चावल निशुल्क वितरण किया गया। जनपद के आन्तरिक गोदामों में स्टाॅक की विवरण प्रगति प्राप्ति 18045.050, वितरण 12736.900, अवशेष 5308.150 कुन्टल चावल। वहीं जनपद में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत निशुःल्क गैस वितरण कुल कनेक्शनों की संख्या 18252, कुल बुकिंग 125, निशुल्क वितरण 10734, अवशेष 7811।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि संनिर्माण श्रमिकों, व्यक्तियों एवं वरिष्ठ नागरिक, बीमार, गर्भवती महिलाओं व रोजमर्रा के कार्यो से जीविकोपार्जन करने वालों के लिए 11920 खाद्यान पैकेट वितरण कराये जाने हेतु तहसीलों को उपलब्ध कराये गये है।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/08/Video-1-Naye-Sapne.mp4

हाल के पोस्ट

  • शैक्षणिक संस्थानों में नैतिक और प्रभावी एआई एकीकरण के लिए प्रतिष्ठित फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम
  • डीएम मयूर दीक्षित ने उप जिला चिकित्सालय रुड़की का किया औचक निरीक्षण, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा, खराब सी.टी स्कैन मशीन को बदलने के दिए निर्देश
  • डीएम मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में तहसील प्रशासन रुड़की द्वारा बड़े बकायदारों के विरुद्ध चलाया जा रहा है वसूली अभियान
  • सांसद खेल महोत्सव युवाओं में ऊर्जा, अनुशासन और राष्ट्रीय चेतना जगाने का एक महाअभियान – त्रिवेन्द्र सिंह रावत
  • कार्यपालक मजिस्ट्रेट व सीईओ बीकेटीसी विजय प्रसाद थपलियाल ने मंदिर एवं बाह्य परिसर का किया स्थलीय निरीक्षण
  • डीएम सविन बंसल के निर्देशन में जिला प्रशासन की सराहनीय पहल, बिन मां की तीन बेटियों को मिला शिक्षा का वरदान, बड़ी बहन के लिए रोज़गार की तैयारी
  • श्रीनगर में सीडीएस व एनडीए परीक्षा सम्पन्न, 870 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 599 हुए शामिल
  • पौड़ी गढ़वाल : ग्रामोत्थान परियोजना बनी रोजगार की संजीवनी, 4994 महिलाएं बनीं लखपति दीदी !
  • उत्तराखंड को साहित्यिक पर्यटन केंद्र के रूप में किया जाएगा विकसित – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान की 136.68 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.