रविवार, मार्च 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देश की सेवा के लिए शहीद होना, राष्ट्र भक्ति की सच्ची श्रद्धांजलि – सीडीओ हिमांशु खुराना

शेयर करें !
posted on : जुलाई 26, 2020 3:42 अपराह्न

पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल में आज 26 जूलाई के अवसर पर कारगिल विजय दिवस को शौर्य दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए कारगिल वीर शहीद सैनिकों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कोविड 19 के महामारी के चलते आयोजित कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों ने सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए, वीर शहीदों को पुष्प अर्पित किया।

मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना ने आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए, ऐजेंसी चौक पौड़ी में स्थापित कारगिल वीर सैनिक शहीद स्मारक पर विधिवत् राष्ट्रीय सम्मान के साथ पुष्पचक्र अर्पित किया तथा जनपद के वीर शहीद सैनिक के चित्र पर फूल माला एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जबकि नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम, कर्नल जे. के. घोष, कर्नल के.सी. बहुखण्डी, अपर जिलाधिकारी डा. एस.के. बरनवाल ने कार्यक्रम में प्रतिभाग कर वीर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। वहीं जनपद के लैंसडोन एवं कोटद्वार में भी कारगिल विजय दिवस को शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया।

मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना ने कारगिल युद्ध में शहीद वीर सैनिकों को नमन करते हुए कहा देश की सेवा के लिए शहीद होना, राष्ट्र भक्ति की सच्ची श्रद्धांजलि है। कहा कि जनपद से 17 सैनिक कारगिल युद्ध में वीर गति को प्राप्त हुए। वर्तमान समय में जनपद में 13 वीर शहीद सैनिकों के नाम दर्ज है। जिनमें से 10 लैंसडोन कार्यालय क्षेत्रान्तर्गत तथा 3 पौड़ी कार्यालय के अन्तर्गत है। जबकि 4 वीर शहीद के नाम अन्य जनपद में दर्ज है।

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी एस.एस. राणा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर करण सिह रावत, सीओ पुलिस वंदना वर्मा, सहायक सैनिक कलल्याण अधिकारी एम.एस. बिष्ट, पूर्व सैनिक ना.सू. ओ.पी. काला, महिपत सिह रमोला, पुरातत्व विभाग से प्रेमचन्द ध्यानी, सा.सेवी सुमन लता ध्यानी, संगीता डोभाल, सहित अन्य गणमान्य ने कारगिल वीर शहीद सैनिकों के स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित तथा जनपद के वीर शहीद सैनिकों के चित्र पर फूलमाला एवं श्रद्धा सुमन अर्पित श्रद्धांजलि दी।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जिला देहरादून में एक ही दिन में राष्ट्रीय लोक अदालत में 12,063 मामलों का निस्तारण
  • ग्रामीणों का ऐतिहासिक फैसला, पांडुकेश्वर और रविग्राम में समारोहों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर 21 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान
  • देहरादून में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए DM सविन बंसल के सख्त निर्देश, नजर रखेंगे 30 अधिकारी 
  • भराड़ीसैंण में बजट सत्र निपटा, फिजाओं में पसरा सन्नाटा
  • गैस सिलेंडर पाने को मारामारी, लाइन में घंटो खड़े रह रहे लोग
  • गैस संकट की अफवाह से फिर दिखीं लंबी कतारें, लोगों को याद आए पुराने दिन
  • चारधाम यात्रा से पूर्व पार्किंग स्थल होंगे सुचारू – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • रसोई गैस संकट को लेकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गटर गैस से चाय-पकोड़े बनाकर जताया विरोध
  • डॉ. पूजा गौड़ को एक और सम्मान, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय से ‘प्रगतिशील कृषक सम्मान’ से नवाजा
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत कल्जीखाल में बालिका जन्मोत्सव आयोजित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.