थलीसैंण गढ़वाल (वीरेंद्र रावत): थलीसैण थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस एवं परिवहन विभाग के द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें संयुक्त चेकिंग टीम द्वारा वाहन चालकों से कोरोना काल में अपने अपने वाहनों से यात्रा करने पर अनिवार्य रूप से मास्क पहनने, ओवरस्पीड शराब पी कर वाहन न चलाने और यातायात नियमों के पालन करने की अपील की गई। तथा साथ ही साथ वाहन चालकों कोसडक सुरक्षा के नियमों से भी अवगत कराया गया। परिवहन विभाग के साथ थाना पुलिस की इस कार्यवाही में एक दर्जन वाहनों के विरुद्ध एम वी ऐक्ट के तहत कार्यवाही की गई। तथा मास्क न पहनने वाले दस लोगों के चालान किए गए। साथ ही लोगों को मास्क भी वितरण किए गए। थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया कि भविष्य में भी यह कार्यवाही जारी रहेगी। चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम के साथ टीटीओ पौड़ी जशवंत वशिष्ठ, उपनिरीक्षक बबलू चौहान, कॉन्स्टेबल टीकमसिंह, कॉन्स्टेबल मनोज, कॉन्स्टेबल राकेश आदि शामिल रहे।





Discussion about this post