रविवार, मार्च 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चारधाम यात्रा से पूर्व पार्किंग स्थल होंगे सुचारू – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार

शेयर करें !
posted on : मार्च 15, 2026 12:13 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड शासन चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने की तैयारियों में जुट गया है। यात्रा के दौरान सुचारू यातायात बनाए रखने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। उत्तराखंड शासन के आवास विकास विभाग के सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत बदरीनाथ तथा हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग के प्रमुख स्थानों पर पहुंच कर यात्रा व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान उन्होंने गौचर, कर्णप्रयाग तथा चमोली में निर्माणाधीन और प्रस्तावित पार्किंग परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सचिव डा. आर राजेश कुमार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की और सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। सीएम पुष्कर सिंह धामी की प्राथमिकता के अनुरूप चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के निमित मौका मुआयना किया गया। 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि गौचर में पार्किंग का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। इस पार्किंग की वाहन क्षमता 27 वाहनों की है और इसका निर्माण उत्तराखंड पेयजल एवं निर्माण निगम की ओर से कराया गया है। सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस पार्किंग को जल्द से जल्द संचालन के लिए तैयार किया जाए ताकि स्थानीय लोगों और यात्रियों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान ऐसे छोटे लेकिन महत्वपूर्ण पार्किंग स्थल यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

सचिव ने कर्णप्रयाग में निर्माणाधीन पार्किंग परियोजना का निरीक्षण करते हुए कहा कि इसका निर्माण जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की ओर से कराया जा रहा है। उन्होंने निर्माण कार्यों की गति तेज करने के निर्देश देते हुए कहा कि आगामी नंदा राजजात यात्रा से पहले इस पार्किंग का निर्माण हर हाल में पूरा किया जाना चाहिए। कहा कि यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं और उस समय यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था बेहद जरूरी है। चमोली में टैक्सी स्टैंड के समीप स्थित पार्किंग और खड्ड साइड स्थित पार्किंग स्थल का भी निरीक्षण करते हुए सचिव आर राजेश कुमार ने कहा कि टैक्सी स्टैंड के पास बनने वाली पार्किंग की क्षमता 21 वाहनों की है, जबकि खड्ड साइड स्थित पार्किंग की क्षमता 82 वाहनों की होगी। इन दोनों पार्किंग स्थलों का निर्माण ग्रामीण निर्माण विभाग की ओर से कराया जा रहा है।

उन्होंने निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने पर जोर देते हुए कहा कि इन्हें चारधाम यात्रा से पहले संचालित कर आम नागरिकों और यात्रियों को सुविधा प्रदान की जानी चाहिए। आवास विकास सचिव जाम वाले स्थानों की पहचान कर नए पार्किंग स्थल बनाने को महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि इससे चारधाम यात्रा मार्ग पर बढ़ते ट्रेफिक का दबाव कम किया जा सकेगा। कहा कियात्रा मार्ग पर ऐसे स्थानों को चिह्नित किया जाए जहां अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती है। इन स्थानों के समीप उपयुक्त भूमि का चयन कर नई पार्किंग विकसित की जानी चाहिए ताकि जाम की समस्या का निदान हो सके।

उन्होंने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में चारधाम यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। कहा कि हर वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंचते हैं, ऐसे में पार्किंग और ट्रैफिक प्रबंधन की मजबूत व्यवस्था बेहद जरूरी हो जाती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम मार्ग पर ऐसे स्थानों की पहचान की जाए जहां जाम की समस्या अधिक रहती है और वहां नई पार्किंग विकसित करने की संभावनाओं पर कार्य किया जाना चाहिए। इससे भविष्य में यातायात प्रबंधन को और अधिक सुगम बनाया जा सकेगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जिला देहरादून में एक ही दिन में राष्ट्रीय लोक अदालत में 12,063 मामलों का निस्तारण
  • ग्रामीणों का ऐतिहासिक फैसला, पांडुकेश्वर और रविग्राम में समारोहों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर 21 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान
  • देहरादून में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए DM सविन बंसल के सख्त निर्देश, नजर रखेंगे 30 अधिकारी 
  • भराड़ीसैंण में बजट सत्र निपटा, फिजाओं में पसरा सन्नाटा
  • गैस सिलेंडर पाने को महामारी, लाइन में घंटो खड़े रह रहे लोग
  • गैस संकट की अफवाह से फिर दिखीं लंबी कतारें, लोगों को याद आए पुराने दिन
  • चारधाम यात्रा से पूर्व पार्किंग स्थल होंगे सुचारू – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • रसोई गैस संकट को लेकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गटर गैस से चाय-पकोड़े बनाकर जताया विरोध
  • डॉ. पूजा गौड़ को एक और सम्मान, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय से ‘प्रगतिशील कृषक सम्मान’ से नवाजा
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत कल्जीखाल में बालिका जन्मोत्सव आयोजित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.