मंगलवार, जनवरी 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th जनवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नृसिंह मंदिर क्षेत्र में पार्किंग संकट, तीर्थयात्रियों की बढ़ी परेशानी

शेयर करें !
posted on : जनवरी 5, 2026 1:33 पूर्वाह्न

ज्योतिर्मठ। भगवान बद्रीविशाल की शीतकालीन गद्दी स्थल नृसिंह मंदिर क्षेत्र में पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने से तीर्थयात्रियों के साथ-साथ स्थानीय व्यापारियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शीतकालीन यात्रा के दौरान देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु नृसिंह मंदिर के दर्शन के लिए पहुँच रहे हैं, लेकिन मुख्य पार्किंग सुविधा के अभाव में उन्हें अपने वाहन 500 से 600 मीटर दूर खड़े कर पैदल मंदिर तक जाना पड़ रहा है।

नगरपालिका द्वारा निर्मित वर्तमान पार्किंग में मात्र 8 से 10 वाहनों के खड़े होने की ही क्षमता है, जबकि प्रतिदिन सैकड़ों वाहन क्षेत्र में पहुँच रहे हैं। देव पूजाई समिति की ओर से पूर्व में मंदिर समिति को भव्य पार्किंग निर्माण को लेकर पत्राचार किया गया था, लेकिन बोर्ड परिवर्तन के बाद यह प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चला गया।

 सभासद दीपक शाह ने कहा कि इस गंभीर समस्या को नगरपालिका की आगामी बोर्ड बैठक में प्रमुखता से उठाया जाएगा और सरकार व मंदिर समिति से शीघ्र पार्किंग निर्माण की माँग की जाएगी।

पार्किंग के साथ-साथ क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था भी बदहाल बनी हुई है। मारवाड़ी चौक से नृसिंह मंदिर पेट्रोल पंप तक नालियों का अभाव है, जिससे बरसात और घरों का पानी सड़कों पर बहकर सीधे आवासीय भवनों में घुस रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ड्रेनेज व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया, तो भविष्य में 2023 जैसी भयावह भू-धंसाव की स्थिति एक बार फिर उत्पन्न हो सकती है।

श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने शासन और वर्तमान मंदिर समिति से माँग की है कि शीतकालीन यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने के लिए पार्किंग और जल निकासी व्यवस्था का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने मत्स्य पालन तथा बायो फ्लॉक सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण, नैनीडांडा बनेगा पर्यटन और स्वरोजगार का नया हब
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के अधिकारियों को सख्त निर्देश, कार्यालय की चौखट तक सीमित न रहे प्रशासन, गांव-गांव पहुंचकर आमजन की समस्याओं का मौके पर ही करें समाधान
  • दून व रूद्रपुर मेडिकल कॉलेज को मिले एक दर्जन विशेषज्ञ चिकित्सक, मेडिकल कॉलेजों में शत प्रतिशत होगी संकाय सदस्यों की नियुक्ति
  • युवाओं को स्वस्थ एवं संतुलित आहार को प्रेरित करेगा हैकाथॉन – डॉ. धन सिंह रावत
  • मुम्बई महानगर पालिका चुनाव में महायुति को मिलेगी प्रचंड जीत – डॉ. धन सिंह रावत
  • सिटी फॉरेस्ट पार्क को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण–अनुकूल बनाने की दिशा में एमडीडीए का बड़ा कदम, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में लिए गए अहम फैसले
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन 
  • सीडीओ वरूणा अग्रवाल की अध्यक्षता में एच.पी.वी. वैक्सीन प्रतिरक्षण अभियान के सफल संचालन के लिए जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित, दिए निर्देश
  • टिहरी को ट्रेक डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की पहल, सीडीओ वरूणा अग्रवाल ने बताए पर्यटन रोडमैप
  • प्रशासन गांव की ओर : न्याय पंचायत बुरासखंडा में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी जन समस्याएं, 48 में से 17 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.