गुरूवार, जनवरी 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd जनवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आर्थिक रूप से सक्षम हों पैक्स समितियां – डॉ. धन सिंह रावत

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 9, 2025 10:53 अपराह्न

 

देहरादून: प्रदेशभर की प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों (पैक्स) को आर्थिक रूप से सक्षम बनाया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दे दिये गये हैं। इसके साथ ही पैक्सों को ई-सेवा प्रदाता बनाने के लिये पैक्सों को शत-प्रतिशत डिजिटलाईजेशन करने को भी कहा गया है सूबे के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने प्रदेशभर की प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों (पैक्स) को आर्थिक रूप से समक्ष बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि पैक्स समितियों के शत-प्रतिशत डिजिटलीकरण के साथ ही ठोस बिजनेस प्लान बनाने होंगे, ताकि किसानों को बेहतर वित्तीय सेवाएँ सहित अन्य सहकारी सेवाएँ प्रदान की जा सके। डॉ. रावत ने कहा कि प्रदेशभर की 670 पैक्स में से 125 पैक्स को ई-पैक्स में परिवर्तित कर दिया गया है। जहां पर किसानों को ई-सेवाएं उपलब्ध की जा रही है। उन्होंने कहा कि ई-पैक्स के माध्यम से किसानों को लोन सहित अन्य सहकारी योजनाओं का लाभ लेने में सहूलियत हो रही है और पैक्स की आमदनी भी बढ़ रही है। उन्होंने अधिकारियों को सभी पैक्सों में ई-पैक्स में परिवर्तित करने के निर्देश बैठक में दिये।

डॉ. रावत ने समितियों के बेहतर संचालन को लेकर प्रत्येक समिति में कार्मिकों अकाउण्टेंट कम डेटा ऑपरेटर की तैनाती करने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों को पैक्स में सम्मिलित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये, ताकि सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के माध्यम से पैक्स समितियों का संचालन कर उन्हें लाभ की स्थिति में लाया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि पैक्सों को आधुनिक बनाकर उनकी सेवाओं में विस्तार कर इन्हें ग्रामीण अर्थव्यवस्था का रीढ़ बनाया जाय। इसके अलावा बैठक में डॉ. रावत ने अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किये जा रहे सहकारी मेलों के सफल आयोजन को लेकर अधिकारियों को ठोस निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सहकारिता मेलों का आयोजन 25 जनवरी से पहले सम्पन्न कर दिया जाय। उन्होंने मेलों के सफल आयोजन पर अधिकारियों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि सहकारी मेलों के माध्यम से आम लोग सहकारिता आंदोलन से जुड़े और सहकारिता को समझ पाये। इसके अलावा बैठक में शीर्ष सहकारिता समितियों के निर्वाचन, माधो सिंह भण्डारी सहकारी सामूहिक खेती योजना, एवं पैक्स सचिवों की नियुक्ति को लेकर भी समीक्षा की गई।

बैठक में सचिव सहकारिता बीवीआरसी पुरुषोत्तम, निबंधक सहकारिता डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट, मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड पंकज यादव, अपर निबंधक सहकारिता आनंद शुक्ला, इरा उप्रेती, संयुक्त निबंधक नीरज बेलवाल, एम.पी. त्रिपाठी, प्रबंध निदेशक राज्य सहकारी बैंक प्रदीप मेहरोत्रा, उप महाप्रबंधक नाबार्ड भूपेन्द्र कुमावत, नवीन कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • छावनी में बदला धार, दो DIG और 13 SP रैंक के अफसर, CAPF समेत हजारों पुलिसकर्मी तैनात
  • केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऋषिकेश में गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित मासिक पत्र ‘कल्याण’ के शताब्दी अंक विमोचन समारोह को किया संबोधित
  • अवैध गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहा है एमडीडीए – उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी
  • नवाचार की नई उड़ान : ज्योतिर्मठ की बेटियाँ रचेंगी गणतंत्र दिवस पर इतिहास, कर्तव्य पथ पर पीएम श्री राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज का करेंगी प्रतिनिधित्व
  • नशा मुक्त समाज की ओर पाखी गांव की बड़ी पहल, शादी समारोह या सामाजिक कार्यक्रम में नही परोसी जाएगी शराब, परोसने वालों पर लगेगा 51 हजार का जुर्माना
  • कल्याण केवल पत्रिका नहीं, भारतीय चेतना का जीवंत माध्यम है – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  • एमडीडीए की अवैध निर्माण व प्लॉटिंग पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी, हरभजवाला और मेहुवाला माफी क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त
  • जीएसटी अपील अधिकरण GSTAT देहरादून बेंच के सदस्यों ने किया कार्यभार ग्रहण
  • ई-पैक्स के माध्यम से डिजिटल सेवाओं से जुड़ेंगे गांव – डॉ. धन सिंह रावत
  • गैरसेण में जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत लगा बहुउद्देशीय शिविर, 567 लोगों को मिला विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.