रविवार, अगस्त 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हमारी सरकार विकल्प सहित संकल्प पर कर रही है कार्य – कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 8, 2022 10:37 अपराह्न
कोटद्वार । कोटद्वार के निकट कण्वनगरी पहुंचे प्रदेश के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार विकल्प सहित संकल्प पर कार्य कर रही है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रण लिया है कि 2025 में जब हमारा राज्य अपनी रजत रंजती मना रहा होगा, तब हमारा प्रदेश देश के शीर्ष राज्यों के पायदान पर खड़ा होगा।
मंगलवार को कण्वनगरी स्थित महर्षि कण्व विद्या निकेतन में डू समथिंक सोसाइटी द्वारा आयोजित भारत नामधेय भरत महोत्सव में पहुंचे कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प कि यह दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा, को लेकर प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है। मंत्री ने कहा कि कण्वनगरी के निकट ही महर्षि कण्व को शंकुन्तला असहाय परिस्थिति में मिली और उन्होंने शकुन्तला का पुत्रीवत पालन-पोषण किया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के इसी ध्येय को ध्यान में रखते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी वर्ष 2014 में इस योजना को लागू किया। मंत्री ने कहा कि शकुन्तला और राजा दुष्यंत के पुत्र का नाम भरत रखा गया, जिनके नाम से हमारे देश का नाम भारत पड़ा। उन्होंने समिति के पदाधिकारियों का आभार जताया कि उन्होंने चक्रवर्ती सम्राट भरत के नाम को वैश्विक पटल पर लाने का प्रयास किया। मंत्री ने कहा कि यहां लगभग 2000 से अधिक सेवारत सैनिक, पूर्व सैनिक, अर्धसैनिक निवास करते हैं। हमारी सरकार प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प के अनुरुप उत्तराखण्ड के पांचवें धाम के रुप में सैन्यधाम निर्माण का काम भी कर रही है। सरकार ने प्रदेश भर के शहीदों को नमन करते हुए उनकी आंगन की पवित्र माटी को कलश के माध्यम से सैन्यधाम ले जाया गया है।
यहां की भूमि सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के साथ-साथ कृषि के क्षेत्र में कार्य करने वाले किसान भाईयों के लिए भी अत्यधिक उपयोगी है। कृषि विभाग द्वारा लगतार क्षेत्र में निशुल्क बीच वितरण, मशीनरी वितरण का कार्य भी किया जा रहा है। कृषि उपजों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए घेरबाड़ योजना से भी कार्य किया जा रहा है। वही, उद्यान के क्षेत्र में उद्यान विभाग भी लगातार विभिन्न जनकल्याणकारी कार्य कर रहा है। कोटद्वार में एप्पल मिशन के तहत 16 कृषकों, कीवी मिशन में 07 कृषकों, स्वरोजगार योजना के तहत 172 कृषकों को लाभ दिया जाऐगा। सरकार द्वारा मौन पालन उत्कृष्ठता केन्द्र के लिए 511 लाख एवं खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केन्द्र के लिए 211 लाख की धनराशि स्वीकृत की जा रही है। ग्राम्य विकास विभाग के माध्यम से हमने लगभग 6000 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया है और हम मातृशक्ति को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। लखपति दीदी योजना के तहत 2500 बहनों को लखपति बनाया गया है । इस अवसर पर मंत्री ने सोसाइटी के बैनर तले कई हस्तियों को सम्मानित भी किया। गढ़वाल रेजिमेंटल सेंटर से आये हुए आर्मी बैंड ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी।
मंत्री ने कार्यक्रम के अंत में आर्मी बैंड के सुबेदार को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया । इस अवसर पर डू समथिंग सोसाइटी के अध्यक्ष मंयक प्रकाश कोठारी, कैप्टन दिगम्बर प्रसाद बलूनी, दीपक कुकरेती, भाजपा के प्रदेश मंत्री आदित्य चैहान, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र रावत, कैप्टन पीएल खंतवाल, सुबेदार रिपुदमन सिंह बिष्ट, डॉ रितू गुप्ता, पदमेन्द्र बिष्ट आदि उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश
  • स्वच्छता में हाईटेक हो रही रुद्रप्रयाग नगर पालिका, 50 सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही निगरानी
  • नगर निगम परिवार की एकता सर्वोपरि, आपसी संवाद से होगा हर मतभेद का समाधान – महापौर सौरभ थपलियाल
  • कांवड़ यात्रा में ईंधन और गैस आपूर्ति नहीं होगी बाधित, 24 घंटे खुले रहेंगे पेट्रोल पंप
  • धामी सरकार की योजनाओं से बदली तस्वीर, सेब-कीवी की बागवानी से हर सीजन में 4 लाख तक की अतिरिक्त आय, पौड़ी के दीनदयाल बिष्ट बने आत्मनिर्भरता की मिसाल
  • देवीथात का गोठी मेला : लोकआस्था, देव परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का अनुपम संगम
  • आयुर्वेदिक उपचार से मुखपाक पीड़िता को मिली राहत, बौराड़ी जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय में पंचकर्म, योग और औषधियों के समन्वित उपचार से एक माह में सुधार; विशेषज्ञों ने समय पर परामर्श लेने की दी सलाह
  • ‎वीबीजी राम-जी से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने ग्राम सैंजी में स्वीट कॉर्न की फसल का किया निरीक्षण, घेरबाड़ और मक्का थ्रेशर उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने की डायट की कार्ययोजना की समीक्षा, प्रशिक्षण के शैक्षणिक प्रभाव का मूल्यांकन करने के दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.