posted on : जून 5, 2022 1:31 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज रेंज कार्यालय डुंडा में गोष्ठी और वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने पर्यावरण में हो रहे बदलाव के प्रति चिंता व्यक्त की साथ ही पॉलिथीन के प्रयोग का विरोध किया गोष्ठी को संबोधित करते हुए उप रेंज अधिकारी उत्तम सिंह रावत ने कहा कि पर्यावरण असंतुलन का मुख्य कारण वृक्षों का कटान है साथ ही कहा कि जहां एक और लोग पर्यावरण और इस की महत्वता को अनदेखा कर रहे हैं वहीं अगर पर्यावरण हरा भरा रहेगा तो हमारे स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ेगा। इसके बाद सभी को पर्यावरण को बचाने के लिए शपथ दिलवाई गई। इस अवसर पर लाइव एसकेजी न्यूज़ के उत्तरकाशी ब्यूरो चीफ कीर्ति निधि सजवाण, बिजेंदर सिंह सिपाल, सुनीता नेगी प्रधान वीरपुर कोमल नेगी, कविता क्षेत्र पंचायत बीरपुर, क्षेत्र पंचायत बरसाली, वन दरोगा विजेंद्र सिंह पवार मंगल सिंह गुनसोला कीर्तीलाल मनवीर पवार, व वन बीट अधिकारी नरेश चौहान व विभागीय कर्मचारी मौजूद थे


