देहरादून : मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो दिन के लिए उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए एहतियातन प्रदेश में कक्षा एक से 12 तक के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को एक दिन के लिए बंद करने का निर्णय लिया
गया है। मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी के दृष्टिगत 18 अक्टूबर, 2021 को समस्त शिक्षण संस्थान बंद रखने के
सम्बन्ध में कुछ जिलो में छुट्टी घोषित की गई है तो कुछ भी नहीं ऐसे में कन्फ्यूजन को देखते हुए अब शिक्षा विभाग ने पूरे प्रदेश भर में स्कूल बंद करने के निर्देश जारी कर दिए हैं महानिदेशक शिक्षा वंशीधर तिवारी ने इसके आदेश जारी किए हैं जिसके तहत मौसम विभाग द्वारा कल दिनांक 18 अक्टूबर, 2021 को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई। अतः किसी भी प्रकार की विषम परिस्थिति के निवारणार्थ कल प्रदेश के समस्त अर्द्ध शासकीय, निजी / राजकीय शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।



