posted on : दिसम्बर 19, 2021 7:06 अपराह्न
कोटद्वार । सुबह के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने 2 दिन पूर्व ही लैंसडौन के डीएफओ को मुख्यालय अटैच किया जिसका कारण अवैध खनन करवाना बताया गया किंतु उसके बावजूद भी अवैध खनन जोरो से जारी है जिसके फलस्वरूप शनिवार देर शाम लालढांग रेंज के सिगड्डी स्रोत नदी में अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने से एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार जारी है। सूत्रों के मुताबिक नदी से निकलने वाले अवैध आरबीएम के पास स्थित एक क्रेशर में जमा किया जा रहा था। जिसे डंपरों के सहारे जिला बिजनौर में बेचा जा रहा था यह कारोबार लंबे समय से जारी था। लेकिन इसमें ना तो स्थानीय प्रशासन ने संज्ञान लिया ना ही वन विभाग ने । कोतवाली प्रभारी विजय सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक देव उम्र 19 साल पुत्र राकेश निवासी चमरिया उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि अंकित उम्र 24 पुत्र शेर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार जारी है। परिजनों की ओर अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर आने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।



