posted on : फ़रवरी 17, 2022 7:06 अपराह्न
सतपुली । राष्ट्रीय राजमार्ग 534 में एक मैक्स पिकअप संख्या UK07 CC 2907 अनियंत्रित होकर तकरीबन 50 फीट नीचे जा गिरी जिसमे चालाक घायल हो गया | दुर्घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष लाखन सिंह मयफोर्स सहित घटना स्थल पर पहुचे और एसडी आर ऍफ़ और पुलिस की मदद से घायल को निकाला गया | घायल सुखदेव सिंह पुत्र तजवार सिंह निवासी कोटलमल गुमखाल को इलाज हेतु सतपुली स्वास्थ्य चिकित्सालय में इलाज हेतु भेज दिया गया |



