posted on : मार्च 1, 2022 4:38 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): जनपद उत्तरकाशी की 63 वीं वर्षगांठ पर ढूंढा देवी धार के राम मंदिर परिसर में सात दिवसीय महोत्सव का छठा दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम रहा। आज का सांस्कृतिक कार्यक्रम रेशमा शाह व शैलेंद्र सैलानी के नाम रहा। उनके द्वारा जौनसारी, कुमाऊनी व गढ़वाली व भजनों के द्वारा मेले में मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया। जनपद के स्थापना दिवस पर पूर्व में तीन दिवसीय मेला लगता था। आयोजन समिति रेणुका संस्कृति पर्यावरण संरक्षण के द्वारा सात दिवसीय आयोजन किया गया साथ ही इस मेले का आयोजन समिति के द्वारा ही किया जा रहा है। इस मौके पर आज कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गंगोत्री क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण मौजूद रहे उन्होंने अपने संबोधन में जनपद वासियों को जनपद स्थापना दिवस की 63 वीं वर्षगांठ व महाशिवरात्रि के पर्व की बधाई दी। साथ ही कहा कि मेले थोलू हमारी संस्कृति की धरोहर है। और इस मेले की शुरुआत उनके कार्यकाल में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के द्वारा हुई थी। समिति के अध्यक्ष राजदीप सिंह परमार के द्वारा मुख्य अतिथि व अतिथियों का स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट कर सम्मान किया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल ,कांग्रेस जिला अध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत ,महेंद्र पाल सिंह परमार ,वीरेंद्र सिंह परमार,पूर्व प्रधान वीरपुर राजेश नेगी ,कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश चौहान ,देवराज सिंह बिष्ट ,कुलदीप बिष्ट, गिरवी परमार, बुद्धि बल्लभ जोशी, कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधान अस्थल नत्थी लाल धलवान के द्वारा किया गया।



