मंगलवार, अगस्त 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट के निर्देश पर जिले में स्थैतिक निगरानी टीमों का कड़ा पहरा, SST ने अयांरखाल-बूढ़ाकेदार मार्ग पर 25 पेटी अवैध शराब से भरे वाहन को पकड़ा

शेयर करें !
posted on : मार्च 19, 2024 12:00 पूर्वाह्न
उत्तरकाशी : जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट के निर्देशानुसार लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 को देखते हुए जिले सीमावर्ती प्रमुख स्थानों पर स्थैतिक निगरानी टीमों (एसएसटी) का कड़ा पहरा बिठा दिया गया है। इसके साथ ही जिले के भीतर भी उड़न दस्तों (एफएसटी) एवं वीडियो सर्विलांस टीमों (वीएसटी) के द्वारा निरंतर निगरानी रखे जाने के लिए सक्रियता बढाई गई है। जिसके परिणामस्वरूप गत रात्रि को अयांरखाल-बूढ़ाकेदार मार्ग पर एसएसटी द्वारा अवैध रूप से ले जायी जा रही 25 पेटी अवैध शराब से भरे वाहन को पकड़ा गया है। बरामद शराब की कीमत दो लाख रूपये से अधिक आंकी गई है।
चुनाव के दौरान अवैध रूप से नकदी, उपहार की वस्तुएं, अवैध नशीले पदार्थ व अन्य प्रकार की अवैध व संदेहास्पद सामग्री पर निगरानी रखने के लिए जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रमुख प्रवेश मार्गों पर 20 एसएसटी चैकपोस्ट स्थापित की गई है। इसके साथ ही जिले के भीतर 18 उड़नदस्ते भी निगरानी के लिए तैनात किए गए हैं। इन सर्विलांस टीमों की प्रत्येक कार्रवाई की नियमित रूप से वीडियोग्राफी करने के साथ ही विभिन्न प्रकार की चुनावी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 06 वीडियो सर्विलांस टीमें भी तैनात कर दी गई हैं। चिन्यालीसौड़ एअरपोर्ट पर भी एक निगरानी दस्ता तैनात किया गया है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने इन सर्विलांस टीमों की कार्रवाईयों व मूवमेंट पर जिला मुख्यालय पर स्थापित एकीकृत नियंत्रण कक्ष से भी निरंतर नजर रखे जाने के निर्देश दिए हैं। जिसके चलते सर्विलांस टीमों द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर चौबींसों घंटे वाहनों की सघन तलाशी लेने के साथ ही संदिग्ध वस्तुओं के परिवहन को रोकने के लिए तेजी से कार्रवाई की जा रही है। जिले में सर्विलांस टीमों की कार्रवाई के चलते गत रात्रि अयांरखाल-बूढ़ाकेदार मार्ग पर कमद के निकट अयांरखाल में सत्येन्द्र राणा के नेतृत्व में तैनात एसएसटी टीम ने 25 पेटी अवैध शराब से भरे एक महिन्द्रा बुलेरों वाहन को पकड़ कर आबकारी विभाग के सुपुर्द किया। 
प्रभारी आबकारी अधिकारी नितिन कुमार शर्मा ने बताया कि आबकारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने विभागीय टीम के साथ रात्रि में ही मौके पर पहॅुंचकर वाहन संख्या यूके07 टीबी को सीज करने के साथ ही वाहन चालक वीरेन्द्र सिंह पुत्र गंगा सिंह निवासी आगर, पटवारी क्षेत्र थाती जिला टिहरी गढवाल तथा बिजेन्द्र सिंह पुत्र देवचंद निवासी निवालगांव, पटवारी क्षेत्र थाती जिला टिहरी गढवाल को गिरफ्तार किया है। इस मामले में आबकारी अधिनियम 1910 की धारा 62/72 (2) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। 
 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने आईएसबीटी के कायाकल्प को दी रफ्तार, किराये का होगा पुनर्निर्धारण; यात्री सुविधाएं और सुरक्षा होंगी बेहतर
  • सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी; 180 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
  • अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश; समाधान दिवस में 150 से अधिक शिकायतें प्राप्त, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
  • टीएचडीसी टनल और तमक नाले में रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाएं – कौशिक
  • डाकपत्थर महाविद्यालय में विद्यार्थियों को कौशल विकास और रोजगार के अवसरों की मिलेगी जानकारी
  • लंबे समय से चली आ रही ग्रामीणों की मांग हुई पूरी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने ग्राम कोटला में 800 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का किया शिलान्यास
  • घरेलू गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेट बड़ी, 23 अगस्त के बाद सेवा हो जाएगी बाधित
  • बेरोजगार डिग्रीधारी लैब तकनीशियनों ने हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात
  • आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज करें – आयुक्त
  • टनल रेस्क्यू में तेजी लाने के निर्देश, श्रमिकों के पीएफ की भी होगी जांच
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.