शनिवार, सितम्बर 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम स्वाति एस. भदौरिया की पहल पर रेडक्रॉस के सहयोग से सांस्कृतिक धरोहर प्राचीन नौले का पुनर्जीवन, जल संरक्षण की नई मिसाल!

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 10, 2025 3:06 पूर्वाह्न
  • रेडक्रॉस की प्रेरक पहल, एजेंसी चौक के प्राचीन नौले का हुआ सौन्दर्यीकरण
  • जिलाधिकारी की पहल और रेडक्रॉस के सहयोग से एजेंसी चौक पर जीर्णोद्धार के बाद नौले को मिला पुनर्जीवन
  • नौले हमारी सांस्कृतिक विरासत और जल चेतना के प्रतीक – जिलाधिकारी

पौड़ी : जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने आज पौड़ी नगर के एजेंसी चौक स्थित प्राचीन नौले की जीर्णोद्धार के पश्चात शुरुआत की। इस नौले का सौन्दर्यीकरण भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, पौड़ी द्वारा कराया गया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वयं नौले से जल निकालकर आचमन किया और कहा कि इस जल की ताजगी और शुद्धता हमारी प्रकृति की समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह नौला केवल जलस्रोत नहीं, बल्कि पौड़ी नगर की सांस्कृतिक धरोहर और पर्यावरणीय चेतना का प्रतीक है।

जिलाधिकारी ने रेडक्रॉस की इस प्रेरक पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास जनसहभागिता के माध्यम से जनपद के अन्य नौलों और धरोहरों के पुनर्जीवन के लिए मिसाल बन सकते हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों के साथ समन्वय करते हुए प्रशासन द्वारा नौलों के चिन्हीकरण एवं संरक्षण की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं ताकि पारंपरिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित कर जल संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया जा सके। उन्होंने कहा कि हमारी पुरातन संस्कृति में जल स्रोतों का विशेष महत्व रहा है, और आज आवश्यकता है कि हम इन्हें सहेजें तथा आने वाली पीढ़ियों को इनके महत्व से परिचित कराएँ।

इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव केसर सिंह असवाल ने बताया कि एजेंसी चौक का यह नौला नगर के सबसे पुराने जलस्रोतों में से एक है। इसके संरक्षण हेतु स्थानीय स्वयंसेवकों और रेडक्रॉस सदस्यों ने श्रमदान, सफाई, रंग-रोगन, पुष्परोपण एवं रैलिंग निर्माण जैसे कार्य किए हैं।

रेडक्रॉस प्रबंधन समिति के चेयरमैन गणेश खुगशाल (गणी) ने बताया कि इस नौले का निर्माण वर्ष 1909 में हुआ था। उन्होंने कहा कि पौड़ी नगर में लगभग 31 प्राकृतिक जल स्रोत हैं, जिनके संरक्षण व जल वितरण की दिशा में ठोस प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी स्वयं इन जल स्रोतों के संरक्षण को लेकर उत्साहित हैं और विभागीय समन्वय के माध्यम से संरक्षण पहल को आगे बढ़ा रही हैं, जो पौड़ी जैसे पर्वतीय नगर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। इस अवसर पर रेडक्रॉस समिति के सदस्य प्रदीप रावत, प्रशांत नेगी, विमल नैथानी, गिरीश बड़थ्वाल, साधना देवी, रजनी नेगी, निकिता, रीता नेगी, बबीता पटवाल सहित अन्य सदस्य एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
  • जिला स्तरीय स्थायी पत्रकार समिति की बैठक आयोजित, पत्रकार हितों पर हुई विस्तार से चर्चा
  • नंदा देवी बड़ी जात यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील, श्रद्धालुओं को वाण में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही बेदनी जाने की सलाह
  • जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, बासी व खुले खाद्य पदार्थों से बचें, पानी उबालकर पीएं; घरों के आसपास पानी जमा न होने दें
  • इंद्रमणि नौटियाल के परिवार के लिए रवांल्टाओं ने बढ़ाए मदद के हाथ, हरिद्वार में तैनात कार्यकारियों ने भेजी सहायता राशि 
  • टिहरी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर धरना 27वें दिन भी जारी, क्रमिक अनशन का 11वां दिन
  • नन्दा जात यात्रा में सुरक्षा पर कड़ा पहरा, 1 जोन और 4 सेक्टरों में बांटा मार्ग
  • कोटद्वार-दुगड्डा हाईवे पर नया भूस्खलन जोन सक्रिय, चूनाधारा में पहाड़ी से लगातार गिर रहा मलबा-पत्थर, सात दुकानों और गैस गोदाम पर मंडराया खतरा
  • दिग्गजों के सम्मान से सजा 62वां महाराष्ट्र राज्य मराठी फिल्म पुरस्कार समारोह
  • बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, वाल्मीकि बस्ती पर मंडराया भूस्खलन का खतरा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.