मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बिना बारिश आधी रात आया सैलाब, 15 परिवारों के घर-दुकानों में घुसा पानी और मलबा

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 22, 2026 12:26 पूर्वाह्न

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में रविवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बिना बारिश अचानक बड़ी मात्रा में पानी और मलबा रिहायशी इलाके की ओर आ गया। रैला पंचायत के पालचरा गांव में पार्वती जल विद्युत परियोजना चरण-दो की एडिट-5 में टनल लीक होने के बाद पानी का तेज बहाव शुरू होने की बात सामने आई है। अचानक आए सैलाब के चलते ग्रामीणों को रात में ही घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर जाना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, परियोजना की एडिट-5 में प्रेशर वॉल लीक होने के बाद बड़ी मात्रा में पानी बाहर निकल आया। पानी के तेज बहाव के साथ परियोजना क्षेत्र की डंपिंग साइट पर जमा मलबा भी नीचे की ओर बह गया और पालचरा गांव के रिहायशी क्षेत्र तक पहुंच गया। इससे कई मकान, दुकानें और होमस्टे प्रभावित हुए हैं।

घरों और दुकानों में घुसा पानी-मलबा

ग्रामीणों के मुताबिक अचानक पानी और मलबा आने से करीब 15 परिवार प्रभावित हुए हैं। कई घरों के आसपास भारी मात्रा में मलबा जमा हो गया, जबकि रास्तों और अन्य संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है। घटना के समय अचानक तेज बहाव आने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई और कई लोगों ने किसी तरह घरों से निकलकर अपनी जान बचाई।
प्रभावित कुछ परिवारों ने रात रिश्तेदारों के घर बिताई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पानी और मलबे का बहाव कुछ देर और जारी रहता तो नुकसान और अधिक हो सकता था।

डंपिंग साइट से मलबा आने का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि परियोजना की डंपिंग साइट पर जमा मलबा पानी के बहाव के साथ नीचे की ओर बहकर उनके घरों तक पहुंचा। उनका कहना है कि परियोजना क्षेत्र में इस तरह की घटना भविष्य में भी खतरा पैदा कर सकती है।

घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन और परियोजना प्रबंधन से मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन कराने की मांग की है। प्रभावित परिवारों ने सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराने और उचित राहत देने के साथ ही डंपिंग साइट से मलबा रिहायशी क्षेत्र में न पहुंचे, इसके लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए जाने की मांग उठाई है।

प्रशासन और परियोजना प्रबंधन की ओर से नुकसान का विस्तृत आकलन किए जाने के बाद ही प्रभावित परिवारों को हुए नुकसान की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पिथौरागढ़ में 250 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, एक व्यक्ति की मौत
  • कमीशनखोरी के आरोपों पर खजान दास का बड़ा बयान, साबित हुआ तो इस्तीफे के साथ ही आत्महत्या भी करूंगा…! 
  • देहरादून में सनसनीखेज बारदात : पत्नी को गोली मारने के बाद पति ने पुलिस को किया फोन, फिर हुआ फरार
  • बिना बारिश आधी रात आया सैलाब, 15 परिवारों के घर-दुकानों में घुसा पानी और मलबा
  • बारिश से अचानक आई बाढ़, भूस्खलन का कहर, 6 की मौत
  • सैन्यधाम का हिसाब दो, खर्च और निर्माण प्रगति सार्वजनिक करे सरकार – कांग्रेस
  • आगामी उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव के लिए सक्रिय हुए हरीश रावत
  • तुंगनाथ ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन
  • कमीशनखोरी के आरोपों पर खजान दास का बड़ा बयान, साबित हुआ तो इस्तीफे के साथ ही आत्महत्या भी करूंगा…! 
  • श्री बदरीनाथ धाम दर्शन तथा कथा तथा सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.