गुरूवार, नवम्बर 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

UKD महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी, लगाए महिला विरोधी होने के आरोप

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 22, 2026 12:23 पूर्वाह्न

देहरादून : उत्तराखण्ड क्रांति दल (उक्रांद) में आंतरिक मतभेद सामने आए हैं। पार्टी की केंद्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मेजर संतोष भंडारी (सेनी) ने केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती को पत्र भेजकर अपने पद के साथ-साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी त्यागपत्र देने की घोषणा की है।

19 सितंबर 2026 को लिखे पत्र में भंडारी ने पार्टी के भीतर महिलाओं की भूमिका, संगठनात्मक अनुशासन और वरिष्ठ पदाधिकारियों की कार्यशैली को लेकर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा है कि उन्होंने उक्रांद की सदस्यता इस विश्वास के साथ ली थी कि पार्टी उत्तराखण्ड की महिलाओं और जन मुद्दों की लड़ाई ईमानदारी से लड़ रही है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में उन्हें संगठन के भीतर मतभेद, साजिश और अनुशासन की कमी महसूस हुई।

 

 

महिलाओं को सम्मान और जिम्मेदारी न मिलने का आरोप

भंडारी ने पत्र में आरोप लगाया कि पार्टी में महिलाओं को अपेक्षित सम्मान और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां नहीं दी जातीं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही, लेकिन उनके अनुसार पार्टी में महिलाओं को नेतृत्व की पर्याप्त भूमिका नहीं मिल पाई है।

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि इतने लंबे समय में पार्टी में किसी महिला नेत्री को मंच और संगठन में पर्याप्त स्थान क्यों नहीं मिला।

 

वरिष्ठ पदाधिकारियों पर भी लगाए आरोप

पत्र में भंडारी ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज बिष्ट, जयप्रकाश उपाध्याय और कुंदन बिष्ट समेत कुछ पदाधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि संगठन में उनके खिलाफ माहौल बनाया गया और ईमानदारी से काम करने वाले कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने का प्रयास किया जाता है।

भंडारी ने केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कुंदन बिष्ट पर टिकट बेचने से संबंधित बातचीत करने का आरोप भी लगाया है। पत्र में उन्होंने कहा है कि इस संबंध में उन्होंने स्वयं उनसे बातचीत की थी।

 

अमित तोमर और सोशल मीडिया पोस्ट का भी जिक्र

पत्र में भंडारी ने अमित तोमर नामक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर उक्रांद और उसके वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने का उल्लेख किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि उनके अनुसार पार्टी के आधिकारिक पेजों पर भी इस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई।

उन्होंने यह भी दावा किया कि पूर्व में उनके घर को लेकर कथित साजिश के तहत उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई थी।

अंकिता भंडारी की बरसी के कार्यक्रम का उल्लेख

भंडारी ने 18 सितंबर 2026 को अंकिता भंडारी की चौथी बरसी पर चिल्ला बैराज में आयोजित कार्यक्रम का भी पत्र में उल्लेख किया है। उनका कहना है कि पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। उन्होंने इसे महिलाओं और उत्तराखण्ड की बेटियों की सुरक्षा तथा आत्मसम्मान के प्रति पार्टी की गंभीरता से जोड़कर सवाल उठाया है।

 

कहा—आत्मसम्मान से समझौता नहीं करूंगी

अपने पत्र में भंडारी ने लिखा है कि वह भारत सरकार में 35 वर्ष तक क्लास-वन वन अधिकारी के रूप में सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुई हैं और अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं कर सकतीं। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश की जनता की सेवा के उद्देश्य से राजनीति में आई हैं और आगे भी सेवा करती रहेंगी।

अंत में मेजर संतोष भंडारी ने स्पष्ट रूप से लिखा कि वह अपने पद और उत्तराखण्ड क्रांति दल की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रही हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के नेतृत्व में विकास की नई राह पर कोटद्वार, साढ़े चार साल में बदली शहर की तस्वीर
  • उत्तराखंड शासन ने IAS और PCS अधिकारियों के किए ट्रांसफर, देखें सूचि
  • आपदा राहत सहायता मानकों में वृद्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, आपदा में मृत्यु पर सहायता राशि ₹4 लाख से बढ़ाकर ₹8 लाख, प्रभावित परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत
  • उत्तराखंड में शहरी स्वच्छता, स्वच्छता प्रबंधन में काशीपुर एवं रुद्रपुर को मिला प्रथम स्थान
  • स्वच्छता के क्षेत्र में रुद्रपुर ने रचा इतिहास, हिमालयी राज्यों में बना नंबर वन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन में महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त को सौंपा राष्ट्रीय पुरस्कार
  • 2047 के विकसित भारत की नींव बनेगा उत्तराखंड,अमित शाह ने धामी सरकार के विकास मॉडल को सराहा
  • एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का एक और वार
  • सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था
  • शहीद स्मारक पर बेरोजगार मेडिकल लैब तकनीशियनों ने लिया प्रण, मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन होगा और उग्र
  • मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.