posted on : सितम्बर 17, 2022 8:05 अपराह्न
कोटद्वार। कोटडीढांग सनेह के अन्तर्गत बहने वाली कोल्हू नदी में वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप मच गया। देर रात से हो रही बारिश से कोल्हू नदी में काफी पानी था। सुबह जब लोग आवाजाही करने लगे तो उन्हें नदी के रपटे में शव दिखाई दिया। लोगों ने इसकी सूचना सनेह पुलिस चौकी में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त करवाई तो स्थानीय लोगों ने पहचानते हुए बताया कि शव लाल पानी निवासी अनुसूया प्रसाद डंगवाल पुत्र राम डंगवाल का है। पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को दी । शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया ।


