देहरादून : नवनिर्वाचित संसद सदस्य राज्यसभा नरेश बंसल ने लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट की। दोनो के बीच लगभग 1 घंटे तक चली मुलाकात मे देश व प्रदेश से समबन्धित विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुईं एवं नरेश बंसल ने लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला को पुष्पगुच्छ देकर व शौल उड़ा कर सम्मानित किया व उत्तराखंड आने का न्योता दिया। जिसे लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने सहर्ष स्वीकार किया।
स्पीकर लोकसभा ओम बिरला ने नरेश बंसल को ससंद सदस्य राज्य सभा बनने पर बधाई दी व नई पारी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएँ दी व मार्गदर्शन किया। राज्य सभा सासंद नरेश बंसल ने केन्द्रीय नेतृत्व का आभार जताया व नव दायित्व को पुर्ण इमानदारी से निर्वाहन करनें का विश्वास दिलाया व कहा कि वह जनहित के मुद्दे जोर शोर से उठाएंगे । उत्तराखंड के विकास के लिए केन्द्र सरकार प्रतिबद्ध हैं उसमे वह राज्य सरकार के साथ सेतु का काम करेंगे व केन्द्रीय नेतृत्व की आशाओं पर खरा उतरेगे ।





Discussion about this post