posted on : मई 23, 2022 2:53 अपराह्न
टिहरी : विकास खण्ड कार्यालय नरेन्द्रनगर स्थान फकोट के सभागार में दिनांक 26 मई एवं 28 मई, 2022 को दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जायेगी, जिसमें विभिन्न विभागों की स्वरोजगारपरक योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जायेगी। मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल नमामि बंसल ने कहा कि दिनांक 26 मई, 2022 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से सांय 04:30 बजे तक कार्यशाला आयोजित की जायेगी, जिसमें 11 बजे से 12:30 बजे तक कृषि विभाग, 12:30 से 02 बजे तक उद्यान विभाग, 02:30 से 03 बजे तक पशु चिकित्सा विभाग, 03 बजे से 03:30 बजे तक मत्स्य विभाग, 03:30 से 04 बजे तक डेयरी विकास तथा 04 बजे से 04:30 बजे तक सहकारिता विभाग के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित जानकारी, प्रक्रिया एवं आवेदन पत्र के साथ वांछित आवश्यक दस्तावेजों की सम्पूर्ण जानकारी दी जायेगी। वहीं दिनांक 28 मई, 2022 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से सांय 04:30 बजे तक आयोजित कार्यशाला में 11 बजे से 12:30 बजे तक जिला उद्योग केन्द्र, 12:30 से 02 बजे तक उरेडा नरेन्द्रनगर, 02:30 से 03:30 बजे तक पर्यटन विकास विभाग, 03:30 बजे से 04 बजे तक समाज कल्याण तथा 04 बजे से 04:30 बजे तक पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों द्वारा विस्तार से जानकारी दी जायेगी। मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को कार्यशाला में समस्त जानकारी सहित स्वयं उपस्थित होकर कार्यशाला के सफल सम्पादन के निर्देश दिये।



