गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नंदा की बड़ी जात : 23 जनवरी को बसंत पंचमी पर होगी दिनपट्टा की घोषणा

शेयर करें !
posted on : जनवरी 15, 2026 12:13 पूर्वाह्न

चमोली। 12 वर्षों के अंतराल के बाद चमोली जिले में आयोजित होने वाली मां नंदा की बड़ी जात के आयोजन की औपचारिक तिथि आगामी 23 जनवरी, बसंत पंचमी के अवसर पर घोषित की जाएगी। यह घोषणा मां नंदा के सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर में विधि-विधान के साथ दिनपट्टा (यात्रा का संकल्प) के रूप में की जाएगी।

इस अवसर पर नंदा मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन का आयोजन होगा, जिसमें 14 सयाने, जनप्रतिनिधि, आचार्य गौड़ ब्राह्मण, मंदिर समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे।

कुरुड़ मंदिर समिति के अध्यक्ष सुखवीर रौतेला ने बताया कि परंपरानुसार नंदा की बड़ी जात का दिनपट्टा कुरुड़ में ही घोषित किया जाता है और यात्रा का शुभारंभ भी यहीं से होता है। उन्होंने कहा कि कुछ वर्षों से नंदा जात की ऐतिहासिक परंपराओं में बदलाव कर यात्रा को नौटी से प्रारंभ बताया जा रहा है, जो कि तथ्यात्मक और परंपरागत रूप से गलत है।

मंदिर समिति से जुड़े कर्नल हरेंद्र सिंह रावत (सेनि.) ने कहा कि शासन-प्रशासन द्वारा जारी सूचियों में नंदा जात के ऐतिहासिक पड़ावों का उल्लेख नहीं किया गया है, जिससे क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं में आक्रोश है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मां नंदा की बड़ी जात का प्रथम पड़ाव कुरुड़ है, न कि नौटी। वर्षों से कुछ लोगों द्वारा गलत परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है।

नंदा राजजात’ शब्द पर आपत्ति

मंदिर समिति ने “नंदा राजजात” शब्द के प्रयोग पर भी आपत्ति जताई है। समिति अध्यक्ष सुखवीर रौतेला और मां नंदा देवी के पुजारी धनीराम गौड़ ने बताया कि परंपरा के अनुसार हर वर्ष मां नंदा की लोकजात और प्रत्येक 12 वर्षों में बड़ी जात आयोजित होती है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1987 के बाद कुछ लोगों द्वारा इसे ‘राजजात’ कहना शुरू किया गया, जबकि शास्त्रों और परंपराओं में इसका कोई उल्लेख नहीं है। मां नंदा की बड़ी जात लगभग 280 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा है, जो आस्था, संस्कृति और लोक परंपराओं का जीवंत प्रतीक मानी जाती है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • MDDA बोर्ड की 114वीं बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी नई रफ्तार
  • कांवड़ मेला-2026 में पहली बार शुरू हुई मेडिकल मोबाइल यूनिट बनी वरदान, 7 हजार श्रद्धालुओं को मिला मौके पर उपचार
  • कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं से शिवभक्त गदगद, मुख्यमंत्री धामी सरकार की पहल की खुलकर सराहना
  • धर्मनगरी में उमड़ रहा है आस्था का सैलाब, कांवड़ मेले के सातवें दिन 37.30 लाख शिवभक्तों ने भरा गंगाजल, अब तक 1.80 करोड़ श्रद्धालु हुए रवाना
  • प्रदेश में भारी बारिश को लेकर हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री धामी ने आपदा एजेंसियों को 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश
  • एमडीडीए बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार
  • सहसपुर हत्याकांड : खेत में पानी के विवाद में हत्या के फरार आरोपी यूनुस को हरिद्वार से दबोचा
  • भारी बारिश का अलर्ट! 6 अगस्त को देहरादून में स्कूल बंद
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा
  • धर्मपुर के प्राचीन शिव मंदिर में शिव महापुराण कथा के चतुर्थ दिवस पर आचार्य सुभाष जोशी ने बताया – गृहस्थ आश्रम सभी आश्रमों में श्रेष्ठ एवं साधना का सर्वोत्तम मार्ग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.