शनिवार, मई 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना मेरा संकल्प – विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी

शेयर करें !
posted on : मई 20, 2022 3:25 अपराह्न
कोटद्वार । कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मानपुर सुखरौ में 43.60 लाख रुपए की लागत से निर्मित मिनी नलकूप का लोकार्पण उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने विधिवत रूप से किया । बता दें कि जल संस्थान के माध्यम से रिगडडी पेयजल योजना के अंतर्गत 43.60 लाख रुपए की लागत से मिनी नलकूप खनन, बोरिंग, पाइप लाइन बिछाये जाने, पंप हाउस निर्माण एवं मोटर पंप सैट अधिष्ठापन कर मिनी नलकूप को क्षेत्रवासियों को समर्पित किया । मिनी नलकूप से 600 एलपीएम डिस्चार्ज प्राप्त होगा ।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने सर्वप्रथम मिनी नलकूप निर्माण के लिए जमीन दान देने वाली नारायणी देवी काला एवं उनके परिवार को आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी । उन्होंने कहा कि समाज के हित में भूमि दान करना अपने आप में सबसे बड़ा दान है । उन्होंने कहा कि इस मिनी नलकूप के संचालित होने से क्षेत्र के लोगों को पेयजल की समस्या से निवारण मिलेगा । विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में भी अमृत योजना 2.0 जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित होने वाली है जिसके तहत शहरी क्षेत्रों के प्रत्येक घर को नल एवं स्वच्छ जल प्रदान किया जाएगा ।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोटद्वार का विधायक बना कर क्षेत्रवासियों ने उन्हें आशीर्वाद दिया है अब उनकी बारी है, क्षेत्र के विकास के लिए पूर्ण रूप से समर्पित होंगी । इस अवसर पर नारायणी देवी, पूर्व प्रधान किरण काला, पार्षद मानपुर बीना नेगी, नगर मंडल अध्यक्ष सुनील गोयल, भाबर मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा पूनम जी, रानी नेगी, अनिता आर्य, सुरेंद्र बिजलवान, माहेश्वरी बिष्ट, पूनम थपलियाल  सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।
इसके उपरांत विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने कुंभीचौड, बिशनपुर में आयोजित जनता मिलन के कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना ।साथ ही मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए । जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचने पर उपस्थित क्षेत्र वासियों ने विधानसभा अध्यक्ष का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया । इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने महिला मंगल दलों को प्रशस्ति पत्र देकर भी सम्मानित किया । विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि  कार्यक्रम में प्राप्त सभी जन शिकायतों की मॉनिटरिंग की जाएगी। अधिकारियों को  गंभीरता से सभी शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता से करने के निर्देश दिए जायेंगे ।यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना उनका संकल्प है ।
उन्होंने कहा कि विकास के लिए शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, बिजली, पानी की व्यवस्था जरूरी है इसके लिए वह हर संभव प्रयास करेंगी । उन्होंने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य लोगों की सेवा करना एवं सभी तरह की सरकारी योजनाओं के साथ जनकल्याणकारी गतिविधियों का लाभ हर वर्ग के हर आदमी तक पहुंचाना है ।इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता महानंद ध्यानी, अनिल रावत, सुनील डोबरियाल, बीना रावत, मदन सिंह चौहान, गोपाल दत्त ज़खमोला, किसन नेगी, विरेंद्र बुडाकोटी, दीपक पांडे, संजय पंथवाल, सुखदेव भट्ट, जयप्रकाश, रजनी देवी, सुधा बहुगुणा, हेमलता तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टिहरी में भारी बारिश से तबाही, बिलौंदी पुल पर आया मलबा, दुकानों में घुसा पानी
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने चंबा ई-लाइब्रेरी एवं समूह आउटलेट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • डीएम सविन बंसल ने की सब-रजिस्ट्रार विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति, पकड़ी गई गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि की 150 अवैध रजिस्ट्रियां
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन
  • टूटी हड्डियों को जोड़कर AIIMS लौटा रहा घायलों की मुस्कान, विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे फ्रैक्चर कूल्हों का इलाज, एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध है पेल्विस ऐसिटाबुलम सर्जरी की सुविधा
  • श्रमिक हितों के संरक्षण एवं औद्योगिक शांति बनाए रखने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी का श्रमिकों को भरोसा, न्यूनतम वेतन पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचने की अपील, श्रम विभाग बोला- श्रमिकों के अधिकारों पर नहीं आने देंगे आंच
  • मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा
  • ऑपरेशन प्रहार : डीजीपी दीपम सेठ ने की हाईलेवल समीक्षा, एक माह में 1400 से अधिक अपराधी गिरफ्तार, आतंकी नेटवर्क और साइबर ठगी पर भी कड़ा प्रहार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.