कोटद्वार : कण्वनगरी कोटद्वार में अब सरकारी विभाग भी अतिक्रमण करने से नहीं चूक रहे। आपको बता दें की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने का कोटद्वार में एक मामला पिछले दो तीन दिनों से चर्चाओं का विषय बना हुआ है। मामला कोटद्वार नगर निगम और रेलवे विभाग का है। कोटद्वार नगर निगम द्वारा गाडीघाट मालगोदाम चौराहे के समीप पूर्व खोड (पशुओं को बंधक बनाने का स्थान ) पर एक आश्रय स्थल का निर्माण किया जा रहा है जिसे रेलवे प्रशासन ने अपनी भूमि बताकर कोटद्वार नगर निगम को नोटिस जारी कर दिया है जिससे नगर निगम में हड़कंप मच गया और नगर निगम ने भी इसका लिखित जवाब रेलवे को भेजा है। बताते चलें कि नगर निगम द्वारा जो निर्माण कार्य किया जा रहा है वह 75 लाख की धनराशि के लगभग का है। रेलवे से नोटिस मिलने के बाद से नगर निगम द्वारा भी जवाब भेजा जा रहा है।


