शुक्रवार, मई 9, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th मई 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नगर निगम हल्द्वानी को उत्कृष्ट कार्य के लिए SKOCH Silver Award 2024 से किया गया सम्मानित, बैंणी सेना ने शहर को स्वच्छ बनाने में निभाई अहम भूमिका

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 16, 2025 10:37 अपराह्न
हल्द्वानी/देहरादून : रुद्रपुर नगर निगम को कचरे के ढेर को एक सुंदर क्षेत्र में बदलने के साथ-साथ कचरे से ऊर्जा संयंत्र की स्थापना के माध्यम से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रयासों के लिए पुरस्कार दी गई थी। यह संयंत्र अपशिष्ट से बिजली, तरल और ठोस खाद पैदा करता है। हल्द्वानी नगर निगम को शहर में स्वच्छता को बढ़ावा देने में महिला स्वयं सहायता समूह, बैंणी सेना के उत्कृष्ट कार्य के लिए SKOCH Silver Award 2024 से  सम्मानित किया गया है। पुरस्कार समारोह 15 फरवरी, 2025 को दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में स्कॉच समूह द्वारा आयोजित किया गया ।
पीसीएस अधिकारी पंकज उपाध्याय ने हल्द्वानी नगर निगम की ओर से बैंणी सेना के लिए एवं रुद्रपुर नगर निगम की अपर नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडे को पहाड़गुंड डंपसाइट उपचार एवं सीबीजी  संयंत्र 50 टीपीडी द्वारा कचरा प्रबन्धन के अभिनव प्रयास हेतु पुरस्कार प्राप्त किया है। यह पुरूस्कार समीर कोचर, अध्यक्ष एवं डॉ. गुरशरण धंजल, उपाध्यक्ष स्कॉच ग्रुप द्वारा प्रदान किया गया। इन दोनो अभिनव प्रयासों को पूर्व में जिला प्रशासन द्वारा भी सम्मानित किया गया। उत्तराखण्ड राज्य में स्वच्छता के उच्च मानक स्थापित किये जाने के दृष्टिगत आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा अक्टूबर 2024 को स्वच्छ भारत मिशन के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्वच्छ भारत मिशन के भर के 75 शहरों में स्वच्छता पहल की सफलता की कहानियों हेतु प्रकाशित पुस्तक में भी इन दोनो अभिनव प्रयासों को जगह मिली है।
शहरी विकास विभाग के मंत्री, उत्तराखंड सरकार के शहरी विकास सचिव और शहरी विकास निदेशालय के निदेशक एवं अपर निदेशक ने इन नवीन परियोजनाओं में शामिल नगर निकायों को बधाई दी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अन्य नगर निकाय अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता के उच्च मानकों के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित होंगे। रुद्रपुर और हल्द्वानी ने कुशल अपशिष्ट प्रबंधन रणनीतियों को सफलतापूर्वक लागू किया है जो स्थायी अपशिष्ट प्रबंधन समाधान की तलाश करने वाले अन्य शहरों के लिए एक मॉडल के रूप में काम कर सकते हैं। घरेलू स्तर पर गीले और सूखे कचरे को अलग करके, समुदाय स्वच्छता में सुधार और पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। 

बैंणी सेना – महिला स्वयं सहायता समूहों की स्वच्छता में भागीदारी

उत्तराखण्ड के जनपद नैनीताल स्थित हल्द्वानी शहर, जिसे कुमांऊ के प्रवेश द्वार के रुप में भी जाना जाता है, वर्तमान समय में आम जनभागीदारी से बहुआयामी विकास की नई ऊंचाईयों को छू रहा है। शहर के बढते शहरीकरण के बावजूद नगर निगम, हल्द्वानी नागरिकों को मूलभूत सुविधाऐं उपलब्ध कराने में निरन्तर अग्रसर है। शहर की बड़ती जनसंख्या व पर्यटकों का अवागमन शहर होने के कारण साफ-सफाई हमेशा से चुनौतीपूर्ण विषय रहा है। इसके कुशल प्रबन्धन में नरेन्द्र मोदी, प्रधानमंत्री, भारत सरकार की परिकल्पना ‘स्वच्छ भारत मिशन’ महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रही है। इस महत्वाकांक्षी मिशन के सफल कार्यान्वयन में पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड का कुशल मार्गदर्शन रहा है। ‘स्वच्छ हल्द्वानी-सुन्दर हल्द्वानी’ के स्वप्न को साकार करने व आमजन की नगर निगम तक पहुंच सुगम करने के उद्देश्य से डॉ. जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, महापौर व पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त, नगर निगम, हल्द्वानी द्वारा दिनांक 31 अक्टूबर,2022 को ‘प्रोजेक्ट बैंणी सेना’ का शुभारम्भ किया गया। इस नवाचार के तहत डे.एन.यू.एल.एम. के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों की 570 महिलाओं को वार्ड अनुसार 57 वार्डो का दायित्व सौंपा गया है।
‘बैंणी सेना’ द्वारा एक सेतु के रुप में वार्डो में सम्पूर्ण स्वच्छता निगरानी, डोर-टू-डोर कूडा कलैक्शन कार्य निगरानी, गलियों/नालियों/सड़कों की सफाई निगरानी, प्लास्टिक उन्मूलन व सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबन्ध, मासिक यूजर चार्ज की वसूली के साथ-साथ नियमित जन जागरुकता कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। बैंणी सेना की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु नगर निगम द्वारा नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं। ‘प्रोजेक्ट बैंणी सेना’ के क्रियान्वयन उपरान्त स्रोत से कूड़े का एकत्रीकरण, परिवहन तथा कार्मिक कार्य गुणवत्ता व शहर की स्वच्छता में सुधार स्पष्ट प्रदर्शित हो रहा है। साथ ही नगर निगम की सेवा के एवज यूजर चार्ज कलेक्शन में 06 लाख से बढ़कर 35 लाख की अकल्पनीय बढोत्तरी हुई है। यूजर चार्जेज कलेक्शन के सापेक्ष स्वयं सहायता समूहों को मिलने वाली 25 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि महिला सशक्तीकरण व उनके आर्थिक समृद्धिकरण में अहम अवसर प्रदान कर रहा है। आज हल्द्वानी शहर में बैंणी सेना के माध्यम से आमजन की भागीदारी में उत्साहजनक वृद्धि हुई है और वे सुगमता से अपनी शिकयतें व सुझाव नगर निगम, हल्द्वानी तक पहुंचा पा रहे हैं। बैंणी सेना का स्वच्छता सम्बन्धी कार्यो में समावेश निश्चित ही ‘स्वच्छ हल्द्वानी-सुन्दर हल्द्वानी’ की परिकल्पना का पूर्ण करने में सहायक सिद्ध होगा।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/04/VIDEO-03-Years.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तरकाशी से बड़ी खबर : गंगनानी के पास हेलीकॉप्टर क्रैश, 5 लोगों की मौत की खबर, 7 लोग थे सवार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में युवाओं के हृदय स्वास्थ्य के लिए तीन दिवसीय जागरूकता अभियान, युवा अवस्था में बढ़ते ह्दय रोग के मामलों पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता
  • राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मॉक ड्रिल की निगरानी, गृह सचिव और डीजीपी भी रहे मौजूद
  • केंद्रीय गृह मंत्री के साथ आयोजित वर्चुअल बैठक के बाद सीएम धामी ने ली उच्चस्तरीय बैठक; चारधाम यात्रा, राष्ट्रीय प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ाई जाए- मुख्यमंत्री
  • एनसीसी के लिए 25 कैडे्स का चयन
  • बदरीनाथ हाईवे पर ड्रोन से की जारी निगरानी – एसपी सर्वेश पंवार
  • आंतकियों पर सेना की कार्रवाई सराहनीय – शंकराचार्य
  • ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान
  • बद्रीनाथ धाम की अब सुरक्षा करेगी आईआरबी
  • डीएम कर्मेन्द्र सिंह ने अधिकारियों को दिए निर्देश, 15 जून से पहले बाढ़ चौकियां हों सक्रिय, प्राकृतिक आपदा से निपटने की तैयारी तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.