posted on : फ़रवरी 19, 2022 4:10 अपराह्न
कोटद्वार। डॉक्टर पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार के बायोटेक विभाग में विगत 15 वर्षो से सफल रूप से बीएससी बायोटेक सुचारु रूप से संचालन करने के उपरांत इस वर्ष एमएससी बायोटेक्नोलॉजी का संचालन शुरू हो गया है। जिसका शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पवार ने शनिवार को किया। विभाग की समन्वयक डॉक्टर सुनीता नेगी ने विभाग के सभी छात्र छात्राओं को विभाग की विगत वर्षों की उपलब्धियों के साथ साथ भविष्य में बायोटेक की बढ़ती डिमांड के बारे में बताया। इस अवसर पर विभाग के सभी प्राध्यापक डॉक्टर सुनैना शर्मा, प्रियंका डोभाल, आशीष, विमल त्यागी, जागृति चौहान, अंजलि व सहायक राकेश कुमार भी उपस्थित रहे।



