posted on : फ़रवरी 28, 2022 4:06 अपराह्न
कोटद्वार । डॉ पीतांबर दत्त बड़थ्वाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के बायोटेक विभाग में सोमवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में पोस्टर व मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गयाI जिसमें पोस्टर प्रतियोगिता का विषय था जैविक हथियार । जिसमें महाविद्यालय के विज्ञान संकाय के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया व कार्यशील मॉडल एवं पोस्टर प्रस्तुत किये । महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर सीमा चौधरी ने छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की शुभकामनाएं दी, साथ ही डॉक्टर सीवी रमन द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में उपलब्धियों को बताया एवं छात्र छात्राओं द्वारा बनाए गए पोस्टर व मॉडल को सराहा । बायोटेक विभाग की समन्वयक डॉ सुनीता नेगी ने जैविक हथियार के दुरुपयोग व उसमें प्रयोग होने वाले सूक्ष्मजीवी व उनसे होने वाले रोगों के बारे में विस्तार से बताया और साथ में यह भी बताया कि जैविक हथियारों का उपयोग पूरे विश्व के लिए घातक है । मॉडल प्रतियोगिता में राहुल ने प्रथम, अंशिका ने द्वितीय एवं दीपशिखा, शिवानी, कलावती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया व पोस्टर प्रतियोगिता में गुंजन, मानसी एवं आकाश ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कियाI इस अवसर पर बायोटेक विभाग के प्राध्यापक डॉक्टर सुनैना शर्मा, प्रियंका डोभाल, आशीष चार्ल्स, विमल त्यागी, जागृति चौहान, अंजलि व सहायक राकेश कुमार एवं कमलेश उपस्थित रहे ।



