गुरूवार, नवम्बर 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

12 किमी पैदल चलकर श्रृंग ऋषि आश्रम पहुंचे मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, दो साल में भव्य मंदिर निर्माण की घोषणा

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 12, 2026 1:47 पूर्वाह्न
  • भैया दूज पर हजारों ग्रामीणों के साथ 6500 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री, विशाल प्रतिमा और धर्मशाला भी बनेगी; आश्रम को धार्मिक पर्यटन सर्किट से जोड़ने की तैयारी

पौड़ी। भैया दूज के पावन अवसर पर दूधातोली पर्वत श्रृंखला में आस्था, श्रद्धा और जनसहभागिता का अनूठा संगम देखने को मिला। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत करीब 12 किलोमीटर की दुर्गम पैदल यात्रा कर 6500 फीट की ऊंचाई पर स्थित पौराणिक श्रृंग ऋषि आश्रम पहुंचे। उनके साथ ढाइज्यूली पट्टी के 11 से अधिक गांवों के हजारों ग्रामीणों ने भी पहाड़ी रास्तों से पैदल यात्रा कर आश्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यहां मंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने आश्रम को भव्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित करने की घोषणा करते हुए आगामी दो वर्षों में मंदिर, धर्मशाला और श्रृंग ऋषि की विशाल प्रतिमा स्थापित करने का लक्ष्य रखा।

बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों ने भी की दुर्गम चढ़ाई

भैया दूज पर आयोजित इस धार्मिक यात्रा में ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बना। डूंगरी, घुलेख, रिश्ती, मिजगांव, बगेली, रीखोली, ट्रपाली, कठ्यूड़, गडोली, कुठ और कुचौली सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग आश्रम पहुंचे। यात्रा में बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की भागीदारी ने आयोजन को विशेष बना दिया। आश्रम परिसर में कैबिनेट मंत्री ने श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई तथा भंडारे का प्रसाद वितरित किया।

दो साल में मंदिर, धर्मशाला और विशाल प्रतिमा बनाने का लक्ष्य

श्रृंग ऋषि आश्रम के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व को देखते हुए डॉ. धन सिंह रावत ने इसके सुनियोजित विकास की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आगामी दो वर्षों में यहां भव्य मंदिर और धर्मशाला का निर्माण कराने के साथ श्रृंग ऋषि की विशाल प्रतिमा स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए वन विभाग सहित संबंधित विभागों को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के निर्देश दिए जाएंगे। आश्रम तक पहुंचने वाले पैदल मार्ग और सड़क कनेक्टिविटी को भी बेहतर बनाया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिल सके।

धार्मिक पर्यटन सर्किट से जुड़ेगा पौराणिक आश्रम

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि दूधातोली की पर्वत श्रृंखलाओं के बीच स्थित श्रृंग ऋषि आश्रम धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। इसकी आध्यात्मिक गरिमा और प्राकृतिक परिवेश को संरक्षित रखते हुए व्यवस्थित विकास की जरूरत है। आश्रम को धार्मिक पर्यटन सर्किट से जोड़कर विकसित किया जाएगा, ताकि देश-प्रदेश के श्रद्धालु यहां पहुंचकर पौराणिक धार्मिक विरासत से परिचित हो सकें।

धार्मिक विरासत के संरक्षण से खुलेंगे रोजगार के रास्ते

डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान उसके पौराणिक मंदिरों, ऋषि-मुनियों की तपस्थलियों और प्राकृतिक सौंदर्य से है। इन ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों का संरक्षण केवल सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का माध्यम नहीं, बल्कि स्थानीय पर्यटन गतिविधियों को विस्तार देने का भी अवसर है। श्रृंग ऋषि आश्रम के विकास से क्षेत्र में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ेगी और ग्रामीणों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की रही भागीदारी

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विजय रौथाण, पूर्व मंडल अध्यक्ष पैठाणी आनंद नेगी, वीरेंद्र रावत, ग्राम प्रधान उत्तम सिंह, नवीन गुसाईं, जिला सहकारी बैंक पौड़ी के अध्यक्ष पंकज रावत सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्वच्छता के क्षेत्र में रुद्रपुर ने रचा इतिहास, हिमालयी राज्यों में बना नंबर वन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन में महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त को सौंपा राष्ट्रीय पुरस्कार
  • 2047 के विकसित भारत की नींव बनेगा उत्तराखंड,अमित शाह ने धामी सरकार के विकास मॉडल को सराहा
  • एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का एक और वार
  • सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था
  • शहीद स्मारक पर बेरोजगार मेडिकल लैब तकनीशियनों ने लिया प्रण, मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन होगा और उग्र
  • मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया
  • 12 किमी पैदल चलकर श्रृंग ऋषि आश्रम पहुंचे मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, दो साल में भव्य मंदिर निर्माण की घोषणा
  • मोहनचट्टी में 71.61 लाख से विकसित हुआ आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर, विधायक रेनू बिष्ट ने किया शुभारंभ
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया की पहल से संवरा बालिकाओं का भविष्य, स्कूलों से जुड़ीं संप्रेक्षण केंद्र की बेटियां
  • उत्तराखण्ड : पिथौरागढ़ की वादियों में दिखी दुर्लभ ‘गोल्डक्रेस्ट’ की झलक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.