गुरूवार, नवम्बर 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मोहनचट्टी में 71.61 लाख से विकसित हुआ आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर, विधायक रेनू बिष्ट ने किया शुभारंभ

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 12, 2026 1:45 पूर्वाह्न
  • पहाड़ी वास्तुशैली में संवरा चिकित्सालय परिसर, हाईटेक योग हॉल और पंचकर्म सुविधाओं से बढ़ेगा वेलनेस पर्यटन; स्थानीय रोजगार को भी मिलेगी रफ्तार
यमकेश्वर। ऋषिकेश के निकट मोहनचट्टी अब आयुर्वेदिक वेलनेस और स्वास्थ्य पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित होगा। यहां राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में 71.61 लाख रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर तैयार किया गया है। चिकित्सालय परिसर को पहाड़ी वास्तुशैली में आकर्षक स्वरूप देने के साथ हाईटेक योग हॉल और पंचकर्म कक्षों का निर्माण पूरा कर लिया गया है। स्थानीय विधायक रेनू बिष्ट ने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में नवनिर्मित सुविधाओं का जायजा लेकर वेलनेस सेंटर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस केंद्र से क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के साथ पर्यटन और स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।

डीएम स्वाति एस. भदौरिया की पहल पर तैयार हुई वेलनेस सेंटर की योजना

मोहनचट्टी में आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर विकसित करने की पहल जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निरीक्षण के बाद शुरू हुई। चिकित्सालय परिसर के निरीक्षण के दौरान मोहनचट्टी की प्राकृतिक सुंदरता और अनुकूल भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए यहां आयुर्वेद एवं वेलनेस पर्यटन की संभावनाएं सामने आई थीं। इसके बाद जिलाधिकारी ने चिकित्सालय को आधुनिक स्वरूप देने, योग एवं पंचकर्म सुविधाओं का विस्तार करने और परिसर को पहाड़ी शैली में विकसित करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे।

इसी क्रम में ग्रामसभा जोगियाणा, मोहनचट्टी में जिला योजना के तहत 71.61 लाख रुपये की लागत से वेलनेस सेंटर का निर्माण कार्य पांच फरवरी 2026 को शुरू किया गया। ग्रामीण निर्माण विभाग, प्रखंड कोटद्वार ने स्वीकृत निर्माण कार्य पूरे कर लिए हैं।

अभ्यंग, शिरोधारा और मर्म थेरेपी जैसी सुविधाएं मिलेंगी

वेलनेस सेंटर में योग और ध्यान के लिए आधुनिक योग हॉल के साथ पंचकर्म उपचार के लिए विशेष कक्ष विकसित किए गए हैं। यहां अभ्यंग, स्वेदन और शिरोधारा के अलावा मर्म थेरेपी, अग्निकर्म एवं कपिंग थेरेपी जैसी पारंपरिक उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए विशेष उपचार कक्ष, ऑपरेशन थिएटर और पंचकर्म सहायक की व्यवस्था भी की गई है। इन सुविधाओं के माध्यम से स्थानीय निवासियों और क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में आयुर्वेदिक उपचार का लाभ मिल सकेगा।

हर्बल गार्डन बनेगा आकर्षण, औषधीय पौधों की मिलेगी जानकारी

चिकित्सालय परिसर में हर्बल गार्डन भी विकसित किया जा रहा है। इसमें विभिन्न औषधीय पौधों का रोपण कर उनके औषधीय गुणों और पारंपरिक उपयोगों की जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। इससे पर्यटकों को उत्तराखंड की पारंपरिक औषधीय वनस्पतियों को करीब से जानने का अवसर मिलेगा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को योग हॉल एवं पंचकर्म कक्षों में आवश्यक उपकरण, स्वच्छता, बैठने और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही हर्बल गार्डन को भी आकर्षक एवं सुव्यवस्थित बनाने को कहा है।

रिजॉर्ट, कैंप और होमस्टे कारोबार को भी मिलेगा लाभ

ऋषिकेश से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित मोहनचट्टी पहले से ही पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। वेलनेस सेंटर शुरू होने से आसपास के गांवों के निवासियों के साथ रिजॉर्ट, कैंप और होमस्टे संचालकों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। आयुर्वेदिक उपचार, योग और ध्यान जैसी सुविधाएं क्षेत्र के पर्यटन को नया आयाम देंगी। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों के विस्तार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

स्वास्थ्य और पर्यटन को जोड़कर विकसित होगा मोहनचट्टी : विधायक

विधायक रेनू बिष्ट ने कहा कि मोहनचट्टी में आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर की स्थापना क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और पर्यटकों को भी योग, ध्यान एवं पारंपरिक आयुर्वेदिक उपचार का अवसर मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह केंद्र यमकेश्वर क्षेत्र में स्वास्थ्य पर्यटन को नई पहचान देने के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा।

 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्वच्छता के क्षेत्र में रुद्रपुर ने रचा इतिहास, हिमालयी राज्यों में बना नंबर वन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन में महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त को सौंपा राष्ट्रीय पुरस्कार
  • 2047 के विकसित भारत की नींव बनेगा उत्तराखंड,अमित शाह ने धामी सरकार के विकास मॉडल को सराहा
  • एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का एक और वार
  • सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था
  • शहीद स्मारक पर बेरोजगार मेडिकल लैब तकनीशियनों ने लिया प्रण, मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन होगा और उग्र
  • मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया
  • 12 किमी पैदल चलकर श्रृंग ऋषि आश्रम पहुंचे मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, दो साल में भव्य मंदिर निर्माण की घोषणा
  • मोहनचट्टी में 71.61 लाख से विकसित हुआ आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर, विधायक रेनू बिष्ट ने किया शुभारंभ
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया की पहल से संवरा बालिकाओं का भविष्य, स्कूलों से जुड़ीं संप्रेक्षण केंद्र की बेटियां
  • उत्तराखण्ड : पिथौरागढ़ की वादियों में दिखी दुर्लभ ‘गोल्डक्रेस्ट’ की झलक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.