सोमवार, अक्टूबर 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी में आज से शुरू हुआ मिलेट्स खरीद अभियान

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 2, 2026 12:29 अपराह्न

पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल में किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य उपलब्ध कराने और पहाड़ी क्षेत्रों में पारंपरिक खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मिलेट्स मिशन योजना के तहत आज 01 अक्टूबर से मिलेट्स खरीद अभियान शुरू हो गया है। जनपद में बहुद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों के माध्यम से वर्तमान में 17 क्रय केंद्रों पर किसानों से मंडुवा सहित अन्य पहाड़ी उपज की खरीद की जाएगी। किसानों की सुविधा, उपज की उपलब्धता और आवश्यकता के अनुसार क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ायी भी जा सकती है।

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित अधिकारियों को क्रय केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित क्रय केंद्रों पर अपनी उपज उपलब्ध कराकर सरकार द्वारा निर्धारित खरीद मूल्य का लाभ उठाएं।

इस वर्ष प्रदेशभर में कुल 250 क्रय केंद्रों के माध्यम से मंडुवा, झंगोरा, दालें, तिलहन, चौलाई सहित अन्य पहाड़ी उत्पादों की खरीद की जाएगी। उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ (यूसीएफ) के माध्यम से गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडलों में किसानों से सीधे उपज की खरीद की जाएगी। वहीं, अन्य पहाड़ी उत्पादों की खरीद बाजार मूल्य के आधार पर यूसीएफ हाट के माध्यम से की जाएगी।

वर्ष 2026-27 के लिए मंडुवा का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5,205 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो पिछले वर्ष के 4,886 रुपये प्रति क्विंटल की तुलना में 319 रुपये अधिक है। वर्ष 2025-26 में जनपद पौड़ी में 17 क्रय केंद्रों के माध्यम से 831 किसानों से कुल 10,941 क्विंटल मंडुवा की खरीद की गई थी। इस दौरान कृषि विभाग द्वारा क्रय केंद्रों पर मंडुवा उपलब्ध कराने वाले स्वयं सहायता समूहों/समूहों को 150 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रोत्साहन राशि का भुगतान भी किया गया।

सहकारिता निबंधक सुमन कुमार ने बताया कि जनपद में मंडुवा खरीद के लिए 17 क्रय केंद्रों की व्यवस्था की गई है। किसानों की सुविधा और उपज की उपलब्धता के आधार पर आवश्यकता पड़ने पर क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी। उन्होंने किसानों से निर्धारित क्रय केंद्रों पर अपनी उपज उपलब्ध कराने की अपील की है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • आयुर्वेदिक स्टाफ नर्सों के स्थायीकरण पर खुशी, नवरात्रि में कुल सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल को दी बधाई
  • बदरीनाथ धाम में नवरात्र शुरू, घट स्थापना के साथ मां भगवती का अभिषेक
  • भालू-बाघ के बाद अब बंदरों का आतंक, वन विभाग की भूमिका पर सवाल
  • सिमली अस्पताल पर आर-पार की लड़ाई, पदयात्रा देहरादून रवाना
  • भूस्खलन ने उजाड़े चार परिवारों के आशियाने, रेडक्रॉस ने पहुंचाई राहत
  • दिल्ली-यूरोप की नौकरी छोड़ पहाड़ लौटे दीपक, कीवी की खेती से 120 महिलाओं को दिया रोजगार
  • नवरात्रि के आगमन पर कोटद्वार के शिक्षक संतोष नेगी ने दो बालिकाओं को दी साइकिल
  • सीएम धामी ने इन्फ्लुएंसर्स से की संस्कृति और पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने की अपील
  • मलेशिया में उत्तराखण्ड का परचम, काया ध्यानी ने कॉमनवेल्थ चेस में जीता सिल्वर
  • उत्तराखण्ड : सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को टैबलेट देने की तैयारी तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.