मंगलवार, जून 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में कोविड-19 जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक हुई आयोजित

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 30, 2021 8:35 अपराह्न
हरिद्वार।  जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन के सभागार में कोविड-19 जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. योगन्द्र सिंह रावत ने भी प्रतिभाग किया। बैठक में जिलाधिकारी ने कोविड-19 के नये वेरियन्ट का जिक्र करते हुये बताया कि इस वेरियन्ट से संक्रमित रोगी बोत्सवाना, साउथ अफ्रीका तथा हांगकांग में रिपोर्ट हुये हैं। उन्होंने कहा कि नये वेरियन्ट में अधिक म्यूटेशन पाये गये हैं, जो कि एक गंभीर जन स्वास्थ्य समस्या का रूप ले सकता है।
डीएम विनय शंकर पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इसे देखते हुये बचाव की तैयारियों के दृष्टिगत विशेष सावधानी बरतें एवं बचाव नियंत्रण व रोकथाम तथा उपचार की समस्त तैयारियों को पूर्ण रखने एवं समस्त तैयारियों की नियमित समीक्षाकरें। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये कि अन्तर्राष्ट्रीय यात्रियों की सघन रूप से माॅनिटरिंग व कोविड-19 टेस्टिंग(आरटीपीसीआर) की जाये तथा आठ दिन के बाद पुनः उनका आरटीपीसीआर टेस्ट किया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि टेस्टिंग की रफ्तार को तेज किया जाये। खासतौर पर बाॅर्डर पर विशेष ध्यान रखा जाये। उन्होंने कहा कि सभी कण्ट्रोल रूम एक्टिव होने चाहिये। उन्होंने कहा कि एक्टिव कोरनटाइन स्पेस भी आपके पास होना चाहिये।
डीएम विनय शंकर पाण्डेय ने निर्देश दिये कि सभी कोविड-19 पाॅजिटिव सैम्पल टेस्टिंग के लिये अनिवार्य रूप से राजकीय दून मेडिकल काॅलेज, लैब, देहरादून भेजे जायें। सैम्पलिंग पर जोर देते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि सभी फ्रण्ट लाइनर, पुलिस, पीआरडी, होमगार्ड, तहसील का सारा स्टाफ, स्कूलों के हाॅस्टल, आईआईटी रूड़की, भीड-भाड़ वाले इलाकों, कलक्ट्रेट, नगर निगम, टाउन एरिया आदि में टेस्टिंग अधिक से अधिक मात्रा में किये जायें। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये कि मेडिकल अवस्थापना सुविधाओं को देख लें, जहां पर कमी है, उसे तुरन्त दूर करें तथा एसडीएम इसका निरीक्षण करेंगे।
डीएम विनय शंकर पाण्डेय ने कोविड-19 के नये वेरियन्ट की समुचित रोकथाम के लिये निरोधात्मक कार्यवाही को धरातल पर पुरजोर तरीके से उतराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने वैक्सीनेशन की समीक्षा करते हुये अधिकारियों को निर्देश दिये कि आगामी छह, सात एवं आठ दिसम्बर को वैक्सीनेशन का मेगा अभियान चलाया जाये। इसके लिये उन्होंने पूरे जनपद में अधिकारियों को 60 हजार प्रतिदिन वैक्सीन लगाने का लक्ष्य दिया। जिलाधिकारी ने हरिद्वार ने जनपद के 18 वर्ष से ऊपर के लोगों से नये वेरियन्ट को देखते हुये अपील की है कि जिन्होंने अभी तक वैक्सीन नहीं लगाई है वे अपने, परिवार तथा समाज व देश के हित में वैक्सीन लगायें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. योगेन्द्र सिंह रावत ने बैठक में कोविड अनुकूल व्यवहार करने तथा इसका अधिक से अधिक प्रचार करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पीएल शाह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रूड़की अंशुल सिंह, एसडीएम पूरण सिंह राणा, एसडीएम वैभव गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. खगेन्द्र, एसीएमओ डाॅ. एचडी शाक्य, डाॅ. पंकज जैन, डाॅ. कोमल, सहित सम्बन्धित अधिकारीगण  उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड को 7 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात
  • 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पर भी होगी कार्रवाई
  • चारधाम यात्रा में उत्कृष्ट सेवाओं पर पुलिसकर्मी सम्मानित
  • किडनी मरीजों को राहत, अब चमोली में होगी डायलिसिस
  • उत्तराखण्ड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम MoU
  • चमोली में डाक विभाग की बड़ी लापरवाही! पोस्टमैन के कमरे से बरामद हुईं डाक से भरी बोरियां, जांच के आदेश
  • SSJ University News : सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों के लिए 244 नए पद सृजित, शासनादेश जारी
  • सीएम धामी बोले – चम्पावत को बनाएंगे उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद, करोड़ों की योजनाओं का किया शुभारंभ
  • भीषण सड़क हादसा : गिट्टी से भरे ट्रेलर में घुसी तेज रफ्तार बस, 4 की मौत, 25 घायल
  • चंपावत को मिली 6 करोड़ की अत्याधुनिक MRI मशीन, सीमांत क्षेत्रों के मरीजों को बड़ी राहत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.