शुक्रवार, फ़रवरी 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विश्व किडनी कैंसर दिवस पर मैक्स हॉस्पिटल देहरादून ने किया लोगों को जागरूक

शेयर करें !
posted on : जून 19, 2025 7:48 अपराह्न

हरिद्वार : विश्व किडनी कैंसर दिवस के अवसर पर मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, देहरादून ने लोगों को किडनी कैंसर के लक्षण, जोखिम और आधुनिक इलाज के बारे में जानकारी दी । इस पहल का उद्देश्य समाज में किडनी कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना और समय पर निदान एवं उपचार के महत्व को उजागर करना था।

इस मौके पर डॉ. तारीक नसीम, प्रिंसिपल कंसल्टेंट, यूरोलॉजी, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, देहरादून ने बताया कि “किडनी कैंसर के लक्षण धीरे-धीरे उभरते हैं और कई बार शुरुआती चरण में स्पष्ट नहीं होते। सबसे आम संकेत पेशाब में खून आना हो सकता है, जो बिना किसी दर्द के दिखाई देता है। इसके अलावा कमर या पीठ के एक तरफ लगातार दर्द होना, पेट या कमर के पास गांठ या सूजन महसूस होना भी संभावित लक्षण हो सकते हैं। कई बार मरीज का वजन अपने आप ही कम होने लगता है, कमजोरी महसूस होती है, भूख में कमी आती है या बुखार रहता है। ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए”।

डॉ. तारिक ने कहा कि “रोबोटिक सर्जरी जैसे अत्याधुनिक विकल्पों के कारण आज यह बीमारी पहले की तुलना में कहीं अधिक प्रभावी ढंग से और कम जोखिम में ठीक की जा सकती है। उन्होंने बताया कि कुछ वर्ष पहले तक किडनी कैंसर के मामलों में अक्सर पूरी किडनी को हटाने (नेफ्रेक्टॉमी) की आवश्यकता होती थी, लेकिन अब तकनीक के विकास के साथ, रोबोटिक सर्जरी जैसी आधुनिक विधियों से ट्यूमर को हटाकर किडनी को बचाया जा सकता है। यह प्रक्रिया न केवल कम जटिल है, बल्कि मरीज की रिकवरी भी तेज होती है और जीवन की गुणवत्ता बेहतर बनी रहती है।

इस जनजागरूकता पहल के माध्यम से मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, देहरादून, आम जनता से अपील करता है कि वे नियमित स्वास्थ्य जांच करवाएं, विशेष रूप से यदि वे हाई ब्लड प्रेशर, धूम्रपान, मोटापा या फैमिली हिस्ट्री जैसे जोखिम कारकों से जुड़े हों। मैक्स हॉस्पिटल की यह पहल इस बात का प्रमाण है कि सही समय पर जागरूकता, तकनीकी सहायता और चिकित्सा मार्गदर्शन मिल जाए तो किडनी कैंसर जैसे रोग को हराया जा सकता है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता विश्वजीत सिंह नेगी ने की मुख्यमंत्री धामी से महत्वपूर्ण भेंट, यमकेश्वर विधानसभा में विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
  • श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज में उत्तराखण्ड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ; मरीजों को मिलेंगे तेज, सटीक और विश्वस्तरीय जांच परिणाम
  • अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील
  • IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
  • पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
  • जन-जन के द्वार पहुँची सरकार : सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, 1844 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ
  • AI के दौर में ट्रांसक्रिप्ट पर सवाल : वांगचुक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त
  • उत्तराखंड : चार धाम यात्रा के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण पर लगेगा शुल्क, फर्जी रजिस्ट्रेशन रोकने का फैसला
  • गोवंश संरक्षण पर आधारित कविता प्रतियोगिता का आयोजन, इन्होंने हासिल किया प्रथम स्थान
  • दीक्षांत केवल डिग्री नहीं, आत्मबोध से राष्ट्रबोध की यात्रा – राज्यपाल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.