posted on : दिसम्बर 19, 2021 10:48 पूर्वाह्न
गोपेश्वर : महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना नमामि गंगे के तत्वाधान में पुत्र दायिनी मां अनसूया माता मेला जो 17 और 18 दिसंबर तक चला जिसमें श्रद्धालुओं की बहुत बड़ी भीड़ मेले में थी यह मेला मंडल गोपेश्वर से 5 किलोमीटर दूरी पर स्थित दत्तात्रेय जयंती के अवसर पर मां पुत्र दायिनी अनुसूया माता की पावन मंदिर पर पुत्र प्राप्ति हेतु श्रद्धालु बड़ी मात्रा में माता के पास पहुंचते हैं और यहां पर रात्रि जागरण के उपरांत विविध प्रकार की सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं और यहां पर खुले मैदान में कई भक्तों द्वारा खाने पीने की भंडारे व दुकान है लगाई जाती है. किंतु जहां पर खाद्य पदार्थों की अनुपयोगी सामग्री मेले के उपरांत यत्र तत्र संपूर्ण क्षेत्र में फैल जाती है जिससे पूर्णतया क्षेत्र का पर्यावरण प्रदूषित होता है और यहां पर प्लास्टिक बिखरा होने के कारण जैव विविधता को भी खतरा पैदा होना लाजमी है.
इसे देखते हुए नमामि गंगे व एनएसएस के छात्र-छात्राओं द्वारा अनुसूया मेला में प्लास्टिक के पत्तल प्लास्टिक की पूड़ी कटोरी खाद्य सामग्री के रेफर प्लास्टिक के कवर व अन्य अपशिष्ट पदार्थ आदि को नमामि गंगे के नदियों की उत्सव कार्यक्रम के तहत श्रमदान कार्यक्रम द्वारा छात्र छात्राओं ने अनुसूया परिसर में कूड़ा करकट व प्लास्टिक की सामग्री को एकत्र कर उसका निष्पादन हेतु सघन स्वच्छता श्रमदान अभियान चलाया गया जिसकी यात्रियों व समाजसेवियों द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा भी नमामि गंगे व एनएसएस की टीम की गई इस टीम का नेतृत्व नमामि गंगे के नोडल अधिकारी व एनएसएस प्रभारी डॉ भालचंद्र सिंह नेगी के साथ पवन बिष्ट, कृष्णानंद, मनीषा, निधि, नेहारावत, ललित, किरन फरस्वान आदि ने सराहनीय कार्य किया.



