मंगलवार, अप्रैल 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण के लिए व्यापक स्तर पर चलाया जाय जनजागरूकता अभियान – मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 5, 2020 5:28 अपराह्न

देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेते हुए निर्देश दिये कि कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण के लिए व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाया जाय। विभिन्न माध्यमों से जागरूकता सबंधी गतिविधियां एवं विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाय। लेख, कविता, वाॅल पेंटिंग, स्लोगन और अन्य गतिविधियों पर प्रतियोगिताएं की जाय। इसके लिए प्रत्येक क्षेत्र में पुरस्कार भी दिये जायेंगे। ये पुरस्कार राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान किये जायेंगे।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि जो लोग कोरोना संक्रमित हुए थे, इन कोविड विनर के अनुभवों पर आधारित छोटी-छोटी स्टोरी बनाई जाय। कोविड पर जागरूकता के लिए प्रदेश की प्रमुख हस्तियों के वीडियो एवं ऑडियो क्लिप बनाई जाय। कोविड से बचाव के लिए प्रत्येक जनपद में अलग-अलग थीम पर जागरूकता अभियान चलाया जाए। प्रदेश में पर्यटन की गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं, आर्थिक गतिविधियां भी चलती रहे और लोगों में संक्रमण का खतरा भी न हो। इसके लिए मास्क के उपयोग, सामाजिक दूरी एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाईडलाईन के अनुसार जागरूकता के लिए होटलों, सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर, बैनर, स्टिकर एवं आडियो/वीडियो मैसेज के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाय।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि कोविड से बचाव के लिए जागरूकता अभियान में सूचना एवं लोक संम्पर्क विभाग द्वारा सभी विभागों से समन्वय बनाकर प्रचार-प्रसार किया जाए। खेल, पंचायतीराज, स्वास्थ्य, संस्कृति, पुलिस एवं जन सम्पर्क वाले अन्य विभागों की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका होगी। खेल विभाग द्वारा कोरोना विनर्स के नेतृत्व में जागरूकता के लिए वाॅक कार्यक्रम, कोरोना से जागरूकता हेतु सांस्कृतिक दलों के माध्यम से लघु नाट्य, गीत एवं आॅनलाईन माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाये। कोरोना से जागरूकता में अच्छा कार्य करने वाले जनपदों, विकासखंण्डो एवं ग्राम पंचायतों को भी पुरस्कृत किया जाय।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि कोराना से बचाव हेतु सामान्य दिशा-निर्देश, पर्यटकों के लिए सूचना, होम आईसोलेशन पर लघु फिल्में बनाकर उन्हें प्रसारित किया जाय। परिवहन निगम की बसों में पोस्टर एवं जागरूकता हेतु रिकार्डेड मैसेज की व्यवस्था की जाय। सभी विभाग अपने सोशल मीडिया एकाउंट/फेसबुक पेज को नियमित शेयर करें और सूचना विभाग द्वारा बनाये गये क्रियेटिव को भी अपने एकाउंट पर भी पोस्ट करें। विभिन्न सरकारी भवनों पर वाल राइटिंग, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर कोरोना से बचाव हेतु जागरूकता के लिए एनाउंसमेंट की व्यवस्था की जाय। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय, मुख्य सचिव ओम प्रकाश, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव राधिका झा, दिलीप जावलकर, डाॅ. पंकज पाण्डेय, बृजेश कुमार संत, एच.सी. सेमवाल, सूचना महानिदेशक डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट आदि उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • खाद्य सुरक्षा पर सरकार सख्त, प्रदेशभर में सघन जांच अभियान, जांच को भेजे फलों-सब्जियों के 33 नमूने, आयुक्त सचिन कुर्वे ने कहा – चारधाम यात्रा के दौरान प्रदेश में आने वाले श्रद्धालुओं के सेहत की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
  • मेलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में कांवड़ यात्रा को लेकर विभिन्न विभागों की बैठक आयोजित, दिए निर्देश
  • विशेष सत्र पर कांग्रेस का हमला, बताया जनता के पैसे की बर्बादी
  • उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र, सदन के बाहर और भीतर गरमाया माहौल
  • नगाणगांव में श्रीमद्भागवत कथा का दिव्य आयोजन, आयुष कृष्ण नयन महाराज के प्रवचनों से श्रद्धालु भावविभोर
  • हरिद्वार में गाली-गलौच से शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार
  • पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत को भीषण गर्मी से राहत के संकेत
  • अंतरविद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल ने बाजी मारी
  • अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का सख्त एक्शन, मेहुवाला में 10 बीघा जमीन पर विकसित हो रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त
  • उत्तराखंड में स्तन कैंसर जांच को नई रफ्तार, आधुनिक तकनीक से पौड़ी-टिहरी में सप्ताह में दो बार स्क्रीनिंग शिविर शुरू, सचिव स्वास्थ्य सचिन कुर्वे ने कहा – दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाई जा रही हैं आधुनिक जांच सुविधाएं
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.