बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

थलीसैंण में हुआ शहीद सम्मान यात्रा का आयोजन, शहीद के परिजनों को ताम्रपत्र व शॉल देकर किया गया सम्मानित

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 29, 2021 5:41 अपराह्न
पौड़ी : शहीद सम्मान यात्रा के तहत आज जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड थलीसैंण में शहीद सम्मान यात्रा का आयोजन हुआ। आयोजित कार्यक्रम में शहीद के परिजनों को ताम्रपत्र व शॉल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अथिति जिला पंचायत सदस्य विजय देवी, पूर्व सैनिकों व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने पवित्र मिट्टी कलश के सम्मुख दीप प्रज्वलित व श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर(से.नि.) करण सिंह ने कहा कि शहीद सम्मान यात्रा  पूरे प्रदेश में चल रही है उसका समापन 07 दिसंबर को देहरादून में किया जाएगा तथा भव्य सैन्य धाम बनाया जाएगा, जिसमें प्रदेश के सभी शहीद सैनिकों के नाम अंकित किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पांचवां धाम सैन्य धाम को बनाया जा रहा है, जिसके लिए प्रदेश के शहीदों के आंगन की पवित्र मिट्टी को एकत्रित कर देहरादून ले जाया जाएगा।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर(से.नि.) करण सिंह ने कहा कि जनपद में कुल 151 कलशों में शहीदों  के आंगन की पवित्र मिट्टी लायी गयी है, जिससे देहरादून में बनने जा रहा सैन्य धाम में समलित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सैनिक एक परिवार का नहीं बल्कि पूरे देश का है, जिससे उनका सम्मान करना जरूरी है। कहा कि राज्य सरकार ने फैसला लिया था कि सैन्य धाम में पूरे प्रदेश में शहीद हुए सैनिकों के आंगन से मिट्टी लायी जाएगी। इसी शहीद सम्मान यात्रा के तहत पूरे प्रदेश भर में शहीद यात्रा की जा रही है। इस दौरान उन्होंने वहाँ उपस्थित लोगों को विभिन्न वर्ष हुए युद्धों की विस्तृत जानकारी दी। कहा कि उत्तराखंड राज्य में हर घर से सैनिक है। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा करने हेतु युवाओं को सेना में जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि कहा कि यहां उपस्थित वीरांगनाएं जिन्होंने अपने पति, बेटों को खोया है, आज निश्चित रूप से खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही होंगी। कहा कि आयोजित शहीद सम्मान यात्रा में विकासखण्ड थलीसैंण व पाबौ क्षेत्रान्तर्गत हुए शहीद के परिजनों को सम्मानित किया गया तथा वहां जो उपस्थित नहीं हो पाए उन्हें उनके घर मे जानकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य पुष्पा नेगी, पूर्व कैप्टन एमएम पंत, जगदीश सिंह, सूबेदार मोहन लाल, विक्रम सिंह सहित शहीद के परिजन व अन्य उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड को 7 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात
  • 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पर भी होगी कार्रवाई
  • चारधाम यात्रा में उत्कृष्ट सेवाओं पर पुलिसकर्मी सम्मानित
  • किडनी मरीजों को राहत, अब चमोली में होगी डायलिसिस
  • उत्तराखण्ड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम MoU
  • चमोली में डाक विभाग की बड़ी लापरवाही! पोस्टमैन के कमरे से बरामद हुईं डाक से भरी बोरियां, जांच के आदेश
  • SSJ University News : सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों के लिए 244 नए पद सृजित, शासनादेश जारी
  • सीएम धामी बोले – चम्पावत को बनाएंगे उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद, करोड़ों की योजनाओं का किया शुभारंभ
  • भीषण सड़क हादसा : गिट्टी से भरे ट्रेलर में घुसी तेज रफ्तार बस, 4 की मौत, 25 घायल
  • चंपावत को मिली 6 करोड़ की अत्याधुनिक MRI मशीन, सीमांत क्षेत्रों के मरीजों को बड़ी राहत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.