मंगलवार, जुलाई 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मार्शल आर्ट सिर्फ एक खेल ही नहीं बल्कि सिखाता है आत्म सुरक्षा का गुर – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ खेल भी  है जरूरी - रेखा आर्या

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 1, 2023 6:29 अपराह्न
 

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया राष्ट्रीय स्तरीय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ

रुड़की : प्रदेश की खेल मंत्री  रेखा आर्या आज रुड़की स्थित कोर विश्वविद्यालय पहुंची जहां वह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 23वीं SQAY “मार्शल आर्ट राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता” के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्मलित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस दौरान कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित होने के साथ ही प्रतिभागी खिलाड़ियो ने अपने मार्शल आर्ट के हुनर को दिखाया जिसपर खेल मंत्री ने खिलाड़ियो की भूरी-भूरी प्रसंशा की। यह प्रतियोगिता आज से 3 फरवरी तक चलेगी जिसमे 20 राज्यों व एक केंद्रशाशित राज्य के कई खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।।इस अवसर पर खेल मंत्री ने सभी खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
खेल मंत्री ने कहा कि खेलों से बच्चे अनुशासित होते हैं, जिससे वो आगे चलकर समाज के लिए अच्छे नागरिक भी बनते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार का आयोजन प्रदेश में होने से हर प्रदेश के बच्चों को देवभूमि उत्तराखंड का खान-पान, पहनावा और संस्कृति का पता चलता है और वह इससे जुड़ते हैं। उन्होंने यह भी कहा मार्शल आर्ट सिर्फ एक खेल ही नहीं बल्कि स्वयं सुरक्षा भी है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रसन्नता व्यक्त की कि आज इससे कहीं ना कहीं हमारे बच्चे आत्मरक्षा का गुर सीख रहे हैं, जो बेहद जरुरी भी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मार्शल आर्ट की कई विधाएं वैश्विक खेल स्पर्धाओं का हिस्सा हैं, जिनमें से सबसे लोकप्रिय मार्शल आर्ट में ताइक्वांडो है। यह लड़ने की तकनीक, आत्मरक्षा, खेल, व्यायाम, ध्यान और दर्शन को जोड़ती है।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ ही खेल भी जरूरी है। पढ़ाई के बिना खेल का कोई महत्व नहीं है। इसलिए बच्चों को चाहिए कि खेल व पढ़ाई दोनों में बराबर समय दें। बच्चों को आज के इस दौर में आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट की जानकारी बहुत जरूरी है। उन्होंने सभी से मार्शल आर्ट को सुरक्षा के लिए उपयोग करने की अपील की। खेल मंत्री ने कहा कि आज उनकी सरकार खिलाड़ियों के लिए कई सारी योजनाएं चला रही है जिसमें मुख्यमंत्री खिलाड़ी उदीयमान उन्नयन योजना सहित कई अन्य योजनाएं शामिल हैं। कहा की खेल विभाग द्वारा जल्द ही खिलाड़ियों के लिए 4% का क्षेतिज आरक्षण, स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड सहित कई अन्य योजनाएं लागू की जाएंगी।
साथ ही उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के प्रति राज्य और केंद्र सरकार गंभीर है खिलाड़ियों को बेहतर माहौल देने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। खेल मंत्री ने कहा कि जिस प्रकार से उत्तराखंड को देव भूमि कहा जाता है हमारी कोशिश है कि आने वाले समय में इसे खेल भूमि के नाम से जाना जाए ,उन्होंने कहा कि 2024 में राज्य में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना है जिसके लिए विभाग लगातार काम कर रहा है। आने वाले समय में हमारे बच्चे देश के साथ प्रदेश का नाम भी रोशन करें इस ओर सरकार और विभाग लगातार गंभीर है। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी सुलेखा सहगल, जिलाध्यक्ष रुड़की, चांसलर जे. सी. जैन, मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीयांश जैन, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर चारु जैन, निदेशक कोर यूनिवर्सिटी बी. एम. सिंह, SQAY प्रेजिडेंट प्रवीण  सहित विश्वविद्यालय स्टाफ व खिलाड़ी उपस्थित थे l

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : जनसेवा शिविर में 113 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ, अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • थाना दिवस कार्यक्रम में लगी जनता की चौपाल, सुनी हर आवाज़… समाधान का बढ़ाया भरोसा
  • समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम डॉ. आशीष चौहान की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर
  • जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यमंत्री अशोक वर्मा
  • देहरादून : सचिवालय और विधानसभा में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी, दंपति पर मुकदमा दर्ज
  • चमोली : पुलिस की गिरफ्त में सोलर प्लांट से चोरी का आरोपी
  • विकास प्राधिकरण के विरोध में एकजुट हुए नगरवासी
  • मुख्यमंत्री से मुलाकात का असर : धाकड़ धामी का धाकड़ एक्शन, सैनिकों के गांव लुठियाग की 21 साल पुरानी सड़क मांग पर एक घंटे में कार्रवाई, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • हडको के कार्यकारी निदेशक बने उत्तराखंड के वरिष्ठ कॉरपोरेट अधिकारी संजय भार्गव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.