शनिवार, जून 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

महाकुम्भ : कुम्भ मेला मीडिया सेंटर में ध्यान योग की सराहना, योग प्राणायाम के साथ, ध्यान और व्यायाम भी व्यक्ति को तनाव दूर रखने में करते हैं मदद

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 16, 2021 6:21 अपराह्न

हरिद्वार : नीलाधारा क्षेत्र के चंडीद्वीप में विकसित मीडिया केंद्र में बनाये गए योग शिविर में कुम्भ मेले में योग के माध्यम से जीवन प्रबंधन का संदेश दिया जा रहा है। आज योग स्टूडियो में योग के सुबह के सत्र में विशेषज्ञों द्वारा तनाव प्रबंधन के टिप्स दिए गए। सत्र के दौरान व्यायाम, प्राणायाम और ध्यान के महत्व के बारे में बताया गया। योग प्राणायाम के साथ, ध्यान और व्यायाम भी व्यक्ति को तनाव से दूर रखने में मदद करते हैं।

शिविर में पतंजलि योग पीठ के योग विशेषज्ञ डॉ संजय ने आचार्य बाल कृष्ण के प्रतिनिधि के रूप में योग प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि हम सब को स्वयं के लिए 24 घंटे में से कम से कम 30 मिनट अवश्य निकालना चाहिए। दिन में एक बार कम से 30 मिनट योग, व्यायाम ध्यान और प्राणायाम, के जरिये हम ना केवल निरोग रह सकते है बल्कि हम जीवन को भी तनावमुक्त बना सकते है। इसके साथ ही व्यक्ति को स्वयं पर नियंत्रण रखने की शक्ति मिलती है। उन्होंने कहा कि भ्रामरी और उदगीत तनाव से निपटने के लिए प्राणायाम की सबसे अच्छी क्रियाएं है। एक व्यक्ति जो योग का नियमित अभ्यास करता है, उसे तनाव का प्रबंधन नहीं करना पड़ता है क्योंकि उसका जीवन हमेशा तनाव मुक्त रहता है, चाहे परिस्थितियां कैसी भी हों।

डॉ संजय ने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं है, बल्कि स्वयं को जानना और उससे जुड़ना भी है। योग यह समझने के लिए भी है कि एक चेतना सभी का पालन करती है। उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति के व्यक्तित्व में एक व्यापक परिवर्तन करता लाता है। सरल शब्दों में, योग आध्यात्मिक अनुशासन और सूक्ष्म विज्ञान पर आधारित है। यह हमारे शरीर मन और आत्मा को संतुलित करता है। देव संस्कृति विश्व विद्यालय के प्रतिनिधि ने कहा कि निरंतर योग करने से मनुष्य व्यक्तिगत चेतना से लौकिक चेतना की और जाता है और वह लौकिक चेतना से जुड़ जाता है।

कुम्भ मेला नोडल अधिकारी सूचना मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि दुनिया भर में योग के संदेश को फैलाने के लिए मीडिया सेंटर में योग स्टूडियो विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में पतंजलि योग पीठ के प्रतिनिधि ने योग प्रशिक्षण दिया। दूसरे चरण में, देव संस्कृति विश्व विद्यालय के प्रतिनिधि ने योग प्रशिक्षण दिया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राज्य सरकार रियल एस्टेट क्षेत्र में पूर्ण पारदर्शिता, जवाबदेही और उपभोक्ता हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • लोहाघाट विधानसभा की पाटी नगर पंचायत में निर्दलीय नारायण लाल का परचम, जीत के बाद नारायण लाल ने लगाए धामी ज़िंदाबाद के नारे, बोले – “धामी जी के सेवक थे और रहेंगे”
  • दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज की संगतों पर पत्थरबाजी, संगतों ने भू-माफिया को पकड़कर किया पुलिस प्रशासन के हवाले
  • परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन, संगतों ने रक्तदान कर निभाई सेवा की परंपरा, 101 यूनिट रक्त संग्रहित
  • बद्रीनाथ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस के ब्रेक फेल, आईटीबीपी की तत्परता से टला बड़ा हादसा
  • अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन की सख्ती, कई स्थानों से सरकारी भूमि कराई मुक्त; डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने कहा – राजकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए निरंतर जारी रहेगा अभियान 
  • घस्तोली से खराब वाहन ला रहा ट्रक बद्रीनाथ के पास पलटा, एक युवक की मौत
  • उत्तराखंड में 11 और 12 जून को मौसम का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी
  • भाजपा घर-घर रिपोर्ट कार्ड नहीं, 12 साल के अधूरे वादों का हिसाब लेकर जाए : गणेश गोदियाल
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.