शुक्रवार, अगस्त 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 3, 2025 12:46 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। बीते तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से चमोली जिले का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मुसलाधार बारिश से लोग डरे सहमे हुए है। हाइवे से लेकर तमाम सड़कें और पैदल मार्ग बाधित होने से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से अपनी पूरी मशीनरी को अलर्ट मोड पर रखा गया है लेकिन बारिश के चलते भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।

भारी वर्षा के कारण चमोली जिले का हर हिस्से में जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आए दिन भू-स्खलन और भू-धंसाव की घटनाओं ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है। हर कोई अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी ग्रामीण क्षेत्रों में सामने आ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें, पैदल मार्ग सबसे ज्यादा अवरूद्ध हो रखे है। इसकी बजह से लोग परेशान हाल में है।

मौसम विभाग की चेतावनी और हाइवे पर कई स्थानों पर बने डेंजर जोन के कारण प्रशासन की ओर से बदरीनाथ तथा हेमकुंड धाम की यात्रा को भी 5 सितम्बर तक के लिए स्थगित करना पड़ा है। जिले की 53 आंतरिक मोटर मार्ग अभी भी बाधित चल रहे है। जिन्हें खोलने का कार्य गतिमान है। बदरीनाथ हाइवे पर कमेडा, उमट्टा, नंदप्रयाग, भनीरपानी, पागलनाला, कंचन गंगा मंगलवार को सुबह बंद हो गए थे। हालांकि अधिकांश स्थानों पर हाइवे को खोल दिया गया है लेकिन अभी भी मलवा धीरे-धीरे नीचे की ओर घिसकता आ रहा है। यहां पर पुलिस की ओर से निगरानी में वाहनों की आवाजाही करवाई जा रही है। अलकनंदा, पिंडर, नंदाकिनी नदियों का जल स्तर भी बढ़ता जा रहा है। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती ब्रह्मसैण के पास गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग पर भू-धंसाव के चलते सड़क पर भारी दरारे आ गई है। सड़क पर खड़ा विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे पूरे क्षेत्र में दो दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित चल रही है।

भारी  बारिश के कारण कोट कंडारा के नौली गांव में भूपाल सिंह बिष्ट का मकान ध्वस्त हो गया है। आनंद सिंह रावत, धन सिंह बिष्ट, जय सिंह रावत के आवासीय मकानों पर दरारे आने से खतरा बना हुआ है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह बिष्ट,पूर्व प्रधान दिनेश रावत, सतेंद्र सिंह बिष्ट ने राजस्व विभाग, लोनिवि से संपर्क कर लोगों को सुरक्षा देने की मांग की है।

ज्योतिर्मठ के नव निर्वाचित प्रमुख अनूप सिंह नेगी ने बताया कि जखोला के अंबेडकर गांव पल्ला में 30 से अधिक आवासीय भवनों में भारी बारिश के कारण भू-धंसाव के चलते दरारें आ गई है। उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश सेमवाल और खंड विकास कार्यालय के कर्मचारियों के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर उप जिलाधिकारी से भी वार्ता की गई। उन्होंने प्रशासन से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रखे जाने की अपील भी की है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • रीप परियोजना से बदली रश्मि देवी की तकदीर, गांव का छोटा रेस्टोरेंट बना आत्मनिर्भरता की मिसाल
  • राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने को अभियान चलाने के निर्देश, सड़क सुरक्षा उपायों में भी लाई जाए तेजी – डीएम गौरव कुमार
  • हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ना सर्वोच्च प्राथमिकता – डीएम गौरव कुमार
  • हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ना प्राथमिकता – डीएम
  • हाइवे पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त, चलेगा विशेष अभियान
  • घरों की रेकी कर देते थे चोरी, कोटद्वार पुलिस ने शातिर गैंग का किया पर्दाफाश
  • तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन, राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी पुरस्कार के लिए 35 कार्यकर्तियां होंगी सम्मानित
  • हाई अलर्ट पर उत्तराखंड : 85 सड़कें बंद, अलकनंदा-मंदाकिनी खतरे के निशान से ऊपर, मलबे में दबी कार
  • उत्तराखंड : कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और विधायक को भी मिले SIR नोटिस
  • भूस्खलन से गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर बाधित, यात्रियों से सतर्क रहने की अपील
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.