posted on : सितम्बर 12, 2021 3:13 अपराह्न
लैंसडौन। कोतवाली पुलिस लैंसडौन के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार और रविवार को लैंसडौन और उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। जानकारी देते हुए कोतवाली पुलिस के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि पर्यटक स्थल लैंसडौन में वीकेंड को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्दशानुसार लैंसडौन पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसके तहत बिना मास्क के 25 चालान से 12500 रुपए संयोजन शुल्क, सोशल डिस्टेंसिंग के 19 चालान से 1900 रुपए संयोजन शुल्क, 81 पुलिस अधिनियम के 17 चालान से 4250 रुपए संयोजन शुल्क वसूला गया।एवं वाहन संख्या डीएल-3 सीबीई 3718 के चालक व उसके साथी को डंकन ड्राईविंग के तहत कार्यवाही कर वाहन को सीज किया गया। चालक अभियुक्त को पुलिस हिरासत में लेकर मेडिकल करवाकर कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक रचना रानी सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।




