लक्सर : कुंभ मेला 2021 के लिए तहसील लक्सर के बॉर्डर चेक पोस्ट बालावाली और पुरकाजी में कोविड 19 के मानकों के पालन करने लिए होल्ड अप एरिया तैयार करने तथा आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उप जिलाधिकारी लक्सर शैलेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में स्थान राजकीय हाई स्कूल बालावाली तथा गोवर्धनपुर मंडी में आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया तथा स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक तैयारी की गई।

बैठक में निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार एक प्रस्ताव जिलाधिकारी हरिद्वार को प्रेषित किया जाएगा ताकि समुचित व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। बैठक में थानाध्यक्ष खानपुर, खंड विकास अधिकारी खानपुर एवं लक्सर , उप शिक्षा अधिकारी लक्सर, बीआरसी समन्वयक लक्सर, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी खानपुर, मंडी सचिव लक्सर, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी लक्सर एवं खानपुर सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग, आर्किटेक्ट अजय कुमार आदि ने प्रतिभाग किया।





