बुधवार, सितम्बर 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कृष्णमोहन जोशी समेत सात युवाओं की स्मृति में पोखड़ा में पौधरोपण, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

शेयर करें !
posted on : अगस्त 30, 2026 2:01 पूर्वाह्न

पोखड़ा: विकासखंड पोखड़ा मुख्यालय स्थित कृष्णमोहन चौक एवं शिव मंदिर आईटीआई पोखड़ा में 27 अगस्त 2026 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पोखड़ा एवं दिवंगत राज्य आंदोलनकारी स्वर्गीय श्री कृष्णमोहन जोशी सहित सात तरुण युवाओं की 25वीं पुण्य स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि एवं स्मृति समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भगवान सिंह राणा ने की, जबकि संचालन गौरव जोशी एवं महेंद्र रावत ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड, विधायक राजकुमार पोरी सहित अन्य अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में शिवानी पोखरियाल द्वारा अभिनंदन पत्र प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक पुष्कर जोशी ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने दिवंगत युवाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक सरोकारों, संघर्ष और क्षेत्र के प्रति योगदान को याद किया।

मुख्य अतिथि भगत सिंह कोश्यारी ने अपने संबोधन में कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” जैसा अभियान आज राष्ट्रीय कार्यक्रम का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पिछले 25 वर्षों से वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण की परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाना सराहनीय और स्वागत योग्य कार्य है।

 

 

 

कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया। मुख्य अतिथि भगत सिंह कोश्यारी ने अपने करकमलों से बेलपत्र का पौधा रोपित किया। इसके साथ ही विष्णु स्वरूप माने जाने वाले पीपल के पौधों का वितरण भी किया गया। जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं स्थानीय लोगों ने कृष्णमोहन चौक परिसर, गैस एजेंसी पोखड़ा, अस्पताल, आईटीआई पोखड़ा, विद्युत विभाग, डिग्री कॉलेज, पशु चिकित्सालय एवं डाकघर परिसर में आम, अमरूद, नींबू, मौसमी, अनार, अशोक, तेजपत्ता सहित विभिन्न फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे रोपे।

दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे कृषकों को विभिन्न प्रजातियों के पौधों के साथ मसालेदार एवं अन्य उपयोगी पौधे, जिनमें इलायची आदि शामिल हैं, वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

 

 

 

उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान

समारोह में क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय एवं विशिष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील कृषकों, कवियों, लेखकों, समाजसेवियों एवं अन्य प्रतिभाओं को मुख्य अतिथि भगत सिंह कोश्यारी द्वारा सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में हरपाल सिंह बिष्ट, सुधीर सुन्द्रियाल, जगदीश जोशी, चंद्रभानु प्रकाश, सानिया राणा, साक्षी पोखरियाल, हरीश मुंडेपी, कर्नल यशपाल नेगी, अंकित कंडारी, श्यामलाल, विनोद विंजोला, प्रेमलाल, हरेन्द्र सिंह नेगी एवं सुमन ढौंडियाल सहित अन्य लोग शामिल रहे।

इस अवसर पर विधायक राजकुमार पोरी, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. पंडित राजेंद्र अंथवाल, रामेश्वरी जोशी, ब्लॉक प्रमुख संजय गुसाईं, शांतिकुंज से हरीश पोखरियाल, आशाराम पंत, सुरेंद्र सिंह रावत, सोवन सिंह रावत, शैलेन्द्र दर्शन, महिपाल सिंह नेगी, बलवंत नेगी, जगमोहन रावत, अजय घनसाला, जगदंबा डंगवाल, नरेंद्र नेगी, राकेश नेगी, सोहन सिंह रावत, सतेंद्र डंड्रियाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

समारोह में श्रद्धांजलि, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक योगदान का संदेश एक साथ देखने को मिला। आयोजकों ने कहा कि दिवंगत युवाओं की स्मृति को समाजोपयोगी कार्यों से जोड़कर आगे भी इस परंपरा को निरंतर जारी रखा जाएगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीजीपी दीपम सेठ ने की अभिसूचना एवं सुरक्षा विभाग की समीक्षा, आतंकवाद निरोधी नीति ‘प्रहार’ को धरातल पर उतारने पर जोर, सीमावर्ती जिलों में इंटर-एजेंसी कोऑर्डिनेशन मजबूत करने के निर्देश
  • ग्रामीणों की समस्या पर मुख्यमंत्री धामी का तत्काल एक्शन, सकण्ड गांव की सड़क को लेकर तीन माह में कार्रवाई के निर्देश
  • अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर ग्रामीणों को अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी, जरूरतमंदों को मिलेगी निःशुल्क कानूनी सहायता
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा, दिए निर्देश
  • दीन दयाल मातृ-पितृ योजना का पहला दल गंगोत्री धाम के लिए रवाना
  • उत्तराखंड के मोरी में बड़ा हादसा : गहरी खाई में गिरा वाहन, हादसे में अब तक एक की मौत, 8-9 लोग घायल 
  • मुंबई में ‘सिनेकाइंड पुरस्कार 2026’ के दूसरे संस्करण की घोषणा, 4 अक्टूबर को द लीला में होगा भव्य समारोह
  • एकेश्वर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को शिक्षक सम्मान-2026 से किया सम्मानित
  • ज्योर्तिमठ अस्पताल में डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा, यूकेडी का धरना
  • समाज के सरोकारों को स्वर देता है केदारखंड ज्योति
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.