रविवार, अक्टूबर 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नशे के खिलाफ दौड़ : एमकेवीएन की लेट्स रन मैराथन में 438 धावकों ने लगाई दौड़, छोटी धाविका नैंसी बनी आकर्षण का केंद्र

शेयर करें !
posted on : अगस्त 29, 2026 7:41 अपराह्न

देहरादून : एमकेवीएन ऐजुकेशनल ग्रुप द्वारा हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में अन्तर्विद्यालयी 07 कि0मी0 मैराथन दौड़ के नवं संस्करण एवं बालिका वर्ग की रस्साकस्सी प्रतियोगिता के छठवें संस्करण का भव्य आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ मोटरनगर से शुरू होकर एमकेवीएन स्कूल दुर्गापुरी के प्रांगण में समाप्त हुई। एमकेवीएन ऐजुकेशनल ग्रुप द्वारा प्रतिवर्ष स्वास्थ्य और खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए मैराथन का आयोजन किया जाता है। इस मैराथन का उद्देश्य समाज में बढ़ते नशे और शारीरिक फिटनेस जैसी बुराइयों के खिलाफ युवाओं में जागरूकता फैलाना है। 438 धावकों ने अपने साहस एवं जज्बे के दम पर 07 किमी0 लम्बी दूरी को तय किया। प्रतियोगिताओं में क्षेत्र के 30 विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि कृषि मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री सुमन कोटनाला, डू समथिंग सोसाइटी के संरक्षक श्री प्रकाश चन्द्र कोठारी, कैप्टन पी0एल0 खंतवाल, शंकर दत्त गौड़, रिपुदमन सिंह बिष्ट, जर्नादन ध्यानी ने संयुक्त रूप से रिब्बन काटकर हरी झंडी दिखाते हुए मैराथन का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री सुमन कोटनाल जी ने एमकेवीएन ऐजुकेशनल ग्रुप द्वारा आयोजित की गई प्रतियोगिताओं को युवाओं के लिए महत्वपूर्ण बताया साथ ही प्रतिभागियों से मोबाइल एवं वीडियो गेम्स से दूरी एवं मैदानी खेलों में भाग लेने का आग्रह किया।

अपनी मेहनत एवं परिश्रम का परिचय देते हुए टॉप 15 धावकों ने समय पर लक्ष्य प्राप्त किया जिसमें एस0जी0आर0आर0 पब्लिक स्कूल कोटद्वार के मयंक नेगी प्रथम, इण्टर कॉलेज मोटाढाक के विजय ने द्वितीय तथा तृतीय स्थान विद्या मंदिर जानकीनगर के आर्यन रावत ने प्राप्त किया। इसी क्रम में जी0आई0सी0 इंटर कॉलेज सुखरौ के सुमित कुमार ने चतुर्थ, नवयुग पब्लिक स्कूल के आदि पाँचवें, जी0आई0सी0 इंटर कॉलेज सुखरौ के रोहित ने छठे, आर0सी0डी0 पब्लिक स्कूल के लोकेश सातवें, जी0आई0सी0 इंटर कॉलेज सुखरौ के रौशन आठवें, एस0पी0वी0एम0 स्कूल झण्डीचौड़ के हिमांशु नवें, जी0आई0सी0 इंटर कॉलेज दुगड्डा के तनिष दसवें, जी0आई0सी0 इंटर कॉलेज सुखरौ के हर्ष सैनी एवं आदर्श डबराल क्रमशः ग्यारवें एवं बारहवें, एमकेवीएन स्कूल कण्वघाटी के आयुष बहुखण्डी तेहरवें, जबकि आर0पी0 पब्लिक स्कूल के वंश रावत चैहदवें एवं जी0आई0सी0 इंटर कॉलेज सैम के उज्जवल ने पन्द्रहवां स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में एमकेवीएन स्कूल दुर्गापुरी के कक्षा-04 की छात्रा नैनसी रावत ने इस मैराथन को पूरा कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा इस छोटी धावक के साहस और दृढ़ विश्वास की सराहा करते हुए पुरस्कृत कर आने वाले भविष्य के लिए भी शुभकांमनाएं दी।

वहीं बालिकाओं के लिए आयोजित रस्साकस्सी प्रतियोगिता में क्षेत्र के बारह (12) विद्यालयों ने प्रतिभाग किया जिसमें एमकेवीएन सीनियर सेकेण्डरी स्कूल कण्वघाटी की छात्राओं ने प्रतियोगिता को जीता वहीं उपविजेता ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल रहा।

समापन समारोह के अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रकाश चन्द्र कोठारी एवं कार्यकारी निदेशक मयंक प्रकाश कोठारी ‘भारतीय’ ने मैराथन के विजेताओं को क्रमश-2,100, 1,500 व 1,100 की धनराशि, टी-शर्ट, ट्रॉफी व प्रशस्ति-पत्र प्रदान किये साथ ही रस्साकस्सी प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता टीम की छात्राओं को ट्रॉफी, मेडल व प्रशस्ति-पत्र दिये गये। इस अवसर पर श्री प्रकाश चन्द्र कोठारी जी ने प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने आये सभी प्रतिभागियों को बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक श्री मयंक प्रकाश कोठारी ‘भारतीय’ ने बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित किया साथ ही बच्चों मे खेल भावना को सराहा। उन्होंने कहा कि नशा, समाज को भयावह संकट की ओर ले जा रहा है जिससे समाज में अनेकों बुराइयाँ उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने एवं समाज के लिए अच्छे कार्य करने के लिए भी प्रेरित किया। इसी क्रम में बच्चों के साथ आये विद्यालयों के शारीरिक शिक्षकों सिद्धार्थ कोटनाल, दीपक सिंह बिष्ट, संतोष ध्यानी, चिराग नेगी, गौरव थापा, सुशील रावत, सूरज काला, भाष्कर नेगी, सूरज नेगी, पंकज शर्मा, सूरज रमोला, अर्शना कंण्डवाल को सम्मानित कर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन नितिश कुमार द्वारा किया गया।

लेट्स रन मैराथन व रस्साकस्सी प्रतियोगिता में जी.आई.सी. दुगड्डा, जी.आई.सी. सुखरौ, इंटर कॉलेज मोटाढाक, जे0पी0 इंटर कॉलेज , विद्या मंदिर जानकीनगर, बलूनी पब्लिक स्कूल, एस.पी.वी.एम झण्डीचौड़, अटल उत्कृष्ट जी.आई.सी. कण्वघाटी, एस.जी.आर.आर. देवीरोड़, जी0आई0सी0 इंटर कॉलेज सैम, आर0पी0 पब्लिक स्कूल, इंटर कॉलेज मोटाढाक, आर.पी. पब्लिक स्कूल, ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल, नवयुग पब्लिक स्कूल उमरावनगर, हैप्पी चिल्ड्रन अकादमी, डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल, मदरलैण्ड अकादमी, डीएवी पब्लिक स्कूल बलभद्रपुर, आदर्ष विद्या निकेतन हल्दुखाता, बालभारती पब्लिक स्कूल, शांति वल्लभ मेमोरियल स्कूल, अटल उत्कृष्ट जी.आई.सी. सारी, इंटल कॉलेज धुलखेत, जी.आई.सी. जयदेवपुर सिगड्डी, महर्षि विद्या मंदिर, टी0सी0जी पब्लिक स्कूल सिम्बलचैड़, स्कोलर्स ऐकेडमी शिब्बूनगर, महरबान सिंह कंडारी स्कूल कोटद्वार एमकेवीएन सीनियर सेकेण्डरी स्कूल कण्वघाटी विद्यालयों ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर, कैप्टन पी0एल0 खंतवाल, शंकर दत्त गौड़, रिपुदमन सिंह बिष्ट, मयंक प्रकाश कोठारी ‘भारतीय’, विपिन जदली, कविता रावत, रेखा नेगी, विद्यालय के शारीरिक शिक्षक अशोक जखमोला, अनिल सैनी, चिराग कुकरेती, अतुल बडोला, विवेक सती, राहुल कुमार, सीमा पटवाल, ममता नेगी, सुनीता कांबोज, ममता नेगी, रश्मि, अंजली, स्वाती ध्यानी आदि शिक्षक-शिक्षिकाएँ व छात्र-छात्राओं उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • एआई के दौर में पत्रकारिता की असली ताकत सत्य की परख, मशीन नहीं ले सकती सजग पत्रकार की जगह
  • कुंभ की तैयारियों पर डीएम मयूर दीक्षित का रात में एक्शन, दीपावली से पहले हरकी पैड़ी समेत घाटों का काम पूरा करने के निर्देश
  • देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 104 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
  • आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
  • पहले दिन 102 बैलेट यूनिट, 161 कंट्रोल यूनिट और 115 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न
  • शपथ के बाद पहली बार बदरी विशाल के दर पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन
  • समर वैली स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गेट फांदकर परिसर में घुसे कार्यकर्ता
  • केंद्रीय औषधि भंडार में जांच, 06 दवाओं के लिए सैंपल
  • पौड़ी गढ़वाल : घर-घर पहुंच कर पेंशन से वंचित व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
  • बच्चों को नशे, साइबर अपराध और लैंगिक शोषण से बचाव के प्रति किया जागरूक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.